देवरिया :: कप्तान साहब…. महिला की मौत पर करें विचार

0
IMG-20260313-WA0007

डेस्क कुशीनगर केसरी, बघौचघाट – देवरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरिमहुआ मे बीते दिन शुक्रवार को एक महिला की मौत विवाद के दौरान हो जाती है। कई समाचार पत्रों मे दवा किया गया है कि विवाद के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद रही। इसी दौरान बुजुर्ग महिला को हार्ट अटैक आ गई और उसकी मौत हो गई। ग्रामसभा हरिमहुआ निवासनी कलावती देवी पत्नी कैलाश चौहान उम्र 65 वर्षीय की मौत जमीनी विवाद मे चली गई।
वहीं परिवार का आरोप है कि जमीनी विवाद ग्राम – हरिमहुआ के ही निवासी बलिंदर चौहान पुत्र गोपाल चौहान से सुरु हुआ। मृतक के परिजनों ने बताया कि बुढ़ी माँ घर पर अकेली थी तभी पड़ोसी बलिंदर चौहान के द्वारा नेव की खुदाई की जा रही थी। इस दौरान कलावती देवी के द्वारा रोक टोक की गई की धक्का मुक्की सुरु हुयी और मौके पर वृद्ध महिला कलावती देवी की जान चली गई। आनन – फानन में परिवार के लोग ग्राम सभा सखिनी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए। डाक्टर की टीम ने मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार के लोगो ने 112 नंबर पर सूचना दी। इसके बाद बघौचघाट पुलिस को सूचना हुई। पुलिस की टीम अस्पताल पर पहुंची तथा पंचनामा बनाने का कार्य शुरु की। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आयी नही की महिला की मौत को हार्ट अटैक बता दिया गया। चर्चा है की विवाद के दौरान पुलिस खड़ी रही और प्रशासन के समक्ष जान चली गई। हालाकि सभी जानते है की हार्ट अटैक की स्थिति कब और कैसे आती है। चलिए हमारा समाचार पत्र अगर यह स्वीकार कर लेता है कि महिला की मौत हार्ट अटैक आने से हुयी है तो फिर क्या पुलिस की टीम ने महिला को अत्यधिक प्रेशर दिया अथवा आरोपियों को सह दिया कि महिला के साथ तड़प झड़प और धमकी आजीवन मिलती रहे, समाचार पत्र इन वाक्यों को बिना सबूत सत्य व स्पष्ट नहीं करता परन्तु हार्ट अटैक की स्थिति को पुलिस महकमा कैसे नजर अंदाज कर सकती, यह सोचने वाली बातें होंगी।
हमारे समाचार पत्र के प्रतिनिधि ने जब बघौचघाट के थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी से मामले को जाना तो उन्होंने कहा की महिला की मौत की निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *