कुशीनगर :: कप्तान की सख़्ती से महकमे में मचा हड़कंप

0
IMG-20260311-WA0012(1)

🔴 रिश्वत मांगने वाले दरोगा पर मुकदमा दर्ज, टूटा वर्दी का घमंड।
🔴 नकद लाओ, चार्जशीट लगवा दो… ऑडियो वायरल होते हीं दरोगा पर मुकदमा दर्ज।

डेस्क कुशीनगर केसरी, कुशीनगर। जब जिले के पुलिस कप्तान केशव कुमार ने चार्जशीट दाखिल करने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले दरोगा आलोक कुमार सिंह के खिलाफ उसी थाने में मुकदमा दर्ज कराकर यह साबित कर दिया कि अगर अधिकारी ईमानदार हो तो वर्दी की आड़ में भ्रष्टाचार करने वालों की जगह सीधे कानून के कठघरे में होती है। वहीं कुशीनगर में यह नजारा उस समय देखने को मिला कि कानून का डंडा जब निष्पक्ष और ईमानदार हाथों में होता है तो वर्दी का रुतबा भी किसी को बचा नहीं पाता।
बताते चलें कि वायरल ऑडियो ने रिश्वत की परत खोल दी है। यह मामला तरया सुजान थाने से जुड़ा है, जहां तैनात रहे दरोगा आलोक कुमार सिंह पर आरोप है कि उन्होंने मारपीट के एक मुकदमे में आरोपी पक्ष को फायदा पहुंचाने के लिए पैसों की मांग की। भगवानपुर निवासी दीपक गिरी ने सोमवार को दरोगा के साथ हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
ऑडियो में दरोगा कथित तौर पर कहते सुनाई दे रहे हैं कि कुछ नगद लेकर आओ, फाइल में चार्जशीट लगाकर न्यायालय में दाखिल कर देंगे। जल्दी चार्जशीट लग जाएगी तो किसी को पता नहीं चलेगा।
बातचीत के दौरान वह यह भी कहते हैं कि इसके लिए फाइल सीओ तमकुहीराज कार्यालय से मंगानी पड़ेगी और ज्यादा रुपये नहीं चाहिए, जो सुलह के लिए दे रहे थे वही दे देना। इतना हीं नहीं, बातचीत में पीड़ित पक्ष के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग भी सुनाई दे रहा है।
कप्तान की सख्ती, पहले निलंबन फिर मुकदमा………. ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए। प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर दरोगा को तत्काल निलंबित कर दिया गया।
इसके बाद जब विस्तृत जांच में भी आरोप सही पाए गए तो मंगलवार को संबंधित थाने में दरोगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।
महकमे में हड़कंप, जिले में संदेश……. दरोगा आलोक कुमार सिंह पर उसी थाने मे मुकदमा दर्ज किए जाने की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आम तौर पर ऐसे मामलों में विभागीय कार्यवाही तक ही सीमित रहने वाली प्रक्रिया यहां सीधे कानूनी कार्यवाही तक पहुंच गई, जिससे यह मामला पूरे जिले में न सिर्फ चर्चा का विषय बन गया है बल्कि यह संदेश भी है कि पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के राज मे पुलिस वालो की मनमानी नही चलेगी।
पुलिस अधीक्षक की इस सख्त कार्यवाही को लोग प्रशासन की पारदर्शिता और ईमानदारी की मिसाल मान रहे हैं। आम लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही होती रही तो पुलिस और जनता के बीच विश्वास और मजबूत होगा। लोगो का कहना है कि तेज-तर्रार एसपी केशव कुमार के कार्यकाल में अब कानून का डंडा सिर्फ अपराधियों पर हीं नहीं, बल्कि कानून की रक्षा करने वाले गलत करेगे तो वह भी बच नही पायेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *