देवरिया :: कृषि मंत्री से किया बेअंदाज बात, कार्यवाही पर उतरे भाजपा समर्थक
🔴 विपक्ष के जनप्रतिनिधि भी युवक के बेअंदाजी भाषा से हुए रुष्ट।
राजू प्रसाद श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, देवरिया। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही बेदाग छबि के नेताओं में से एक है। बीते दिन सोसल मीडिया पर एबीएन हिंदी न्यूज चैनल के द्वारा एक ऑडियो प्रचारित प्रसारित किया गया था। जिस ऑडियो मे एक युवक बेअंदाज तरिके से कृषि मंत्री से वार्ता किया। जिसको सुनकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर रोष जाहिर किया।
बताते चलें मिली जानकारी के मुताबिक कृषि मंत्री के गृह विधानसभा 338 पथरदेवा से भाजपा कार्यकर्ता मेहरूदीन पहलवान ने ऑडियो के प्रचार प्रसार के संबंध में हिंदी चैनल के ऊपर नजदीकी थाना बघौचघाट मे प्रार्थना पत्र लिखकर प्रशासन के संज्ञान में दिया है तथा चैनल सहित वेअंदाज युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
आप सभी को बता दें कि एबीएन हिंदी न्यूज चैनल ने बीते दो दिन पूर्व युवक और मंत्री के बिच हुए एक वार्ता की आडियो सोसल मीडिया पर चलया है जिससे कृषि मंत्री की छबि को छती पहुंची है। तथा समाज के लोगो के समझ मे तुम तड़ाम बेहद शर्मनाक सिद्ध हुआ है। इसको लेकर पक्ष विपक्ष के नेता भी अफसोस जता रहे है।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि एक वरिष्ठ मंत्री पद पर विराजमान नेता के साथ तथा जनता के जनप्रतिनिधि के साथ यह कुव्यवहार शोभनीय नहीं है। समाचार पत्र के प्रतिनिधि ने जब आडियो की जांच पड़ताल करनी शुरु किया तो सूत्रों ने बताया की यह आडियो जौनपुर जिले का है जहां एक युवक एनजीओ चलाने का कार्य करता है तथा कृषि मंत्री के फोन पर संवाद करके इस प्रकार का कृत किया है। इस संबंध मे अभी कोई कार्यवाही विभागी पुलिस के द्वारा नहीं की गई है। समाचार लिखे जाने तक बघौचघाट के थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी छुटी पर है। इधर भाजपा के कार्यकर्ता तहरीर देकर उनकी राह देखने मे लगे है।
