कुशीनगर :: सीएम योगी की मां पर अपमानजनक टिप्पणी से हिंदू संगठनों में फैला आक्रोश

0
poster_2026-03-09-085752

🔴 राज्यपाल के नाम डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन, किया कार्यवाही की मांग।
🔴 समाज में वैमनस्य फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ प्रशासन को सख्त से सख्त कार्यवाही करनी चाहिए – संजय सिंह मुन्ना।
🔴 अभद्र टिप्पणी कर समाज में अशांति और आपसी द्वेष फैलाने का प्रयास है – चन्द्रप्रकाश चमन।

सतेन्द्र पाण्डेय, कुशीनगर केसरी, कुशीनगर। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता जी के संबंध में कथित अपमानजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर जनपद में हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। मामले को गंभीर बताते हुए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को सौंपकर दोषी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग किया।
बता दें कि राज्यपाल को संबोधित सौपे गए ज्ञापन में कहा गया कि वायरल वीडियो में की गई टिप्पणी से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। ऐसे बयान समाज में तनाव और वैमनस्य फैलाने का काम करते हैं। इसलिए प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए, ताकि जनपद में शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहे।
इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष हियुवा व वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सिंह मुन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व हीं नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और सम्मान के प्रतीक हैं। उनकी पूज्य माता के खिलाफ इस प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी अत्यंत निंदनीय और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि समाज में वैमनस्य फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ प्रशासन को सख्त से सख्त कार्यवाही करनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी करने का साहस न कर सके।
इस दौरान जिला संयोजक चंद्रप्रकाश चमन ने कहा कि इस प्रकार की बयानबाजी समाज में अशांति और आपसी द्वेष फैलाने का प्रयास है। प्रशासन को तत्काल मुकदमा दर्ज कर दोषी के खिलाफ कठोर कार्यवाही करनी चाहिए, जिससे समाज में कानून का संदेश स्पष्ट रूप से जाए। इस मौके पर मनोनीत सभासद नीरज सिंह बिट्टू, रामाधार राजभर, विशाल सिंह, दिग्विजय किशोर शाही, शेषमणि गोड़, राजेश साहनी, विजय कन्नौजिया, अमरचंद हिंन्दूस्तानी, अशोक सिंह, विनोद गिरि ब्रिजेश पाठक, रविन्द्र मद्धेशिया, ज्ञान चंद कुंवर, रामनिवास सिंह, दिग्विजय मिश्रा, अखिलेश यादव, दीपक शर्मा, शैलेंद्र सिंह व बैजनाथ गुप्ता सहित कई हिंदू संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में दोषी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *