देवरिया :: बोरी में कापर तार व तीन बोरी में विद्युत सम्बन्धित एल्मुनियम व लोहा के साथ 02 चोरों को किया गिरफ्तार
डेस्क कुशीनगर केसरी, देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्येवेक्षण में थाना भटनी पुलिस द्वारा 09.01.2026 की रात थाना भटनी क्षत्रान्तर्गत बन्द हार्नबिल शुगर मिल नूरीगंज के सुरक्षाकर्मी द्वारा चोरी की सूचना मिलने पर बन्द सुगर मिल के पास 02 चोर सोनू गोंड़ पुत्र राजकुमार गौंड़ साकिन तिवारीपुर थाना बरहज जनपद देवरिया व सागर डोम पुत्र मुन्ना डोम साकिन डाक बंगला रोड थाना उभाव जनपद बलिया को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-08/2026 धारा 303(2),317(2) बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है। वहीं गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 बाके य़ादव के साथ का० अरविन्द यादव सहित जितेन्द्र यादव व अमन कुमार थाना भटनी जनपद देवरिया शामिल रहे।
