देवरिया :: पूर्व विधायक प्रत्याशी नीरज वर्मा ने किया पुनीत कार्य, हुई सराहना, बुजुर्गो के बिच वितरित किया कंबल

0
IMG-20260110-WA0056

राजू प्रसाद श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, देवरिया। उत्तर प्रदेश मे आज ठंड से लोग काप रहे है। इस बिच अगर जनता के बिच मे कोई व्यक्ति अंग वस्त्र का वितरण, कंबल का वितरण व अलाव की व्यवस्था कर रहा है तो वह किसी महापुरुष से कम नहीं आका जा रहा है।

आप सभी को बता दूं कि विधानसभा पथरदेवा के देसाई विकास खंड के ग्रामसभा सोनबरसा में शनिवार को पूर्व विधायक प्रत्याशी 338 पथरदेवा से नीरज कुमार वर्मा के द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन कराया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग एक हजार से अधिक लोग को कंबल वितरित कर लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनबरसा के ग्राम प्रधान शैलेश चौहान के द्वारा किया गया। इस पुनीत कार्य की सराहना हजारों लोगो ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक प्रत्यासी 338 पथरदेवा नीरज कुमार वर्मा, दूबौली के प्रधान ट्विंकल दुबे , धमउर के पूर्व प्रधान छोटू बाबू, रामपुर दुल्लह के प्रधान प्रदीप राव, पहवारी छापर से राम नक्षत्र यादव, पूर्व प्रधानाचार्य राम नक्षत्र चौहान, पूर्व प्रधान राम दयाल मिश्र , नन्द लाल शर्मा पूर्व बी डी सी , रामेश्वर चौहान बी डी सी, अरविंद यादव, जेलर जीत चौहान, राधा कान्त मिश्र, महात्म मिश्र, अनवर खान, जीयुत प्रसाद, सुरेश प्रसाद व सुनीता कुशवाहा सहित तमाम लोग ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed