देवरिया :: वेवजह थाने मे दिखे दलाल टाइप के लोग तो हो जाएगी मुकदमा दर्ज – अनिल कुमार तिवारी

0
IMG-20260524-WA0005

🔴 अपराधियों के हैसले को बुलंद न करे जनता , तत्काल सूचित करें : थानाध्यक्ष

राजू प्रसाद श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, देवरिया। नजदीकी थाना बघौचघाट मे आज दो दिनों के भीतर पुलिस ने बड़ा रुख अपनाया है। कई मामलों में सीधा जेल भेजकर पुलिस ने अपने कार्य को जनता के नजरों में स्वच्छ बना डाला है। सूचना के अनुसार थाने मे कुछ की दलाली नहीं चल पाने से दलालों मे तीव्र गति से भूचाल आ गया है। अब वे अपने रोज रोटी की तलाश कही और ढूंढ रहे है।
बता दे कि थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी ने बड़ा एक्सन लिया है। पहले तो वे पुलिस कर्मियों को कानून का पाठ पढ़ाया है, वहीं दिशानिर्देश जारी किया है किसी भी प्रकार के अपराध मे पुलिस कर्मी द्वारा लाये गये अपराधी पर नजर बनाये तथा उनकी जांच, पड़ताल कर जेल भेजे। कस्बो मे पुलिस अपनी गतिविधि को निष्टा के साथ जारी रखे , किसी प्रकार की जनता की पीड़ा देखे तो तुरंत संज्ञान मे ले, उन्होंने पुलिस को सख्त हिदायत देते हुए कहा की अगर एक भी कमी ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मियों मे नजर आयी तो वे सीधा जिला कप्तान को सूचित कर उनके उपर कड़ी कार्यवाही कराएंगे। थाने की छब्बी निर्मल और पवित्र होना चाहिए। आगे कहा की वेवजह अगर कोई व्यक्ति दलाल किस्म का थाने परिसर मे बिना अपने निजी कार्य का दिखा तो पुलिस विभाग कार्यवाही करने मे कोई कसर नही छोड़ेगी। अंत मे कहा की लोकप्रिय जनता अपराध जैसे मामलो को सीधा मुझसे संवाद कर बताये। तत्काल कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed