मीरजापुर :: आईजी ने कोतवाली शहर व डीएम ने थाना मड़िहान में थाना समाधान दिवस के अवसर पर आए हुए फरियादियों की सुनी समस्याएं

0
IMG-20260523-WA0032

🔴 प्राप्त शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण व समयबद्ध कराए निस्तारण – डीएम।

अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, मीरजापुर। शासन के निर्देशानुसार जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
बता दें उक्त समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक आर0पी0 सिंह द्वारा थाना को0शहर पर तथा जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार द्वारा थाना मड़िहान पर जनता की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित को निरस्तारित हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने राजस्व मामलो के पैमाइश के लिए पुलिस व राजस्व की तीन टीम बनाकर मौके पर जाने का निर्देश देते हुए कहा कि दोनो पक्षो की उपस्थिति संतुष्टिपूर्ण सुनिश्चित कराएं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा थाना अदलहाट पर, क्षेत्राधिकारी सदर व तहसीलदार द्वारा थाना कछवां पर, क्षेत्राधिकारी लालगंज द्वारा थाना हलिया पर, उप जिलाधिकारी द्वारा थाना ड्रमण्डगंज पर, क्षेत्राधिकारी चकबन्दी द्वारा थाना जिगना पर, तहसीलदार द्वारा थाना लालगंज पर, नायब तहसीलदार द्वारा थाना अहरौरा पर सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्षों एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारियों के साथ थाने पर आने वाले आमजन की समस्याओं को सुनकर मौके पर निस्तारण कराया गया तथा शेष मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर रवाना किया गया।
बता दें थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का थानावार विवरण निम्नवत् है, जिसमें थाना कोतवाली शहर पर 09 प्रार्थना पत्र प्राप्त 02 निस्तारित, कोतवाली कटरा पर 07 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना विन्ध्याचल पर 12 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना कोतवाली देहात पर 23 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित, थाना चील्ह पर 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना कछवां पर 13 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित, थाना पड़री पर 11 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित, थाना लालगंज पर 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना हलिया पर 30 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना जिगना पर 49 प्रार्थना पत्र प्राप्त 12 निस्तारित, थाना सन्तनगर पर 15 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना ड्रमण्डगंज पर 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित, थाना चुनार पर 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना अदलहाट पर 07 प्रार्थना पत्र प्राप्त 02 निस्तारित, थाना जमालपुर पर 08 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित, थाना मड़िहान पर 14 प्रार्थना पत्र प्राप्त 03 निस्तारित, थाना अहरौरा पर 14 प्रार्थना पत्र प्राप्त व थाना राजगढ़ पर 04 प्रार्थना पत्र प्राप्त शेष मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed