कुशीनगर :: एस आर चिल्ड्रेन्स एकेडमी के मेधावी हुए सम्मानित, मेले में रही चहल-पहल
शिवेष तिवारी, कुशीनगर केसरी, कप्तानगंज, कुशीनगर। स्थानीय विकास खंड के पड़ौली बोदरवार में संचालित एस आर चिल्ड्रेन्स एकेडमी में बाल दिवस के अवसर पर बाल मेला व मेधावी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार द्वारा पुरस्कृत करने के साथ साथ मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अपनों के बीच में सम्मान पाकर मेधावियों के अलावा अभिभावक भी अभिभूत नज़र आये।
बताते चलें शनिवार को एस आर चिल्ड्रेन्स एकेडमी में आयोजित बाल मेले और मेधावी सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड व विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव एन एस यू आइ आदित्य शुक्ल ने फीता काटा एवं साथ ही मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके मेले का विधिवत शुभारंभ किया। विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रकार के स्टालों पर अतिथियों ने जमकर खरीदारी करते हुए मेले का खूब लुत्फ उठाया और बच्चों के प्रयास की भूरि भूरि सराहना की। कार्यक्रम में संम्येक रुप से पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।
इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि श्री गोंड़ ने बाल दिवस के महत्व पर विधिवत प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। इनमें से कोई प्रह्लाद, ध्रुव, डॉ भाभा, डॉ अब्दुल कलाम बनेगा। उनके सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और रचनात्मक गतिविधियां भी जरूरी हैं। ऐसा करने से बच्चों का चतुर्दिक विकास होता है और बच्चे स्वावलंबी बनते हैं। मेले में शिरकत करने वाले विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और बच्चों को अशीष प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिमेष कुमार पांडेय ने आये हुए अतिथियों व अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हर बच्चे के अंदर हुनर है। उसे केवल तरासने की आवश्यकता है और यह कार्य हमारे कुशल शिक्षक बखुबी कर रहे हैं।राखी प्रतियोगिता में अपराजिता कन्नौजिया, पल्लवी अग्रवाल, राज गुप्ता, रंगोली प्रतियोगिता में नैना और अनुष्का सिंह,राधे राधे और अंशिका सिंह विज्ञान प्रदर्शनी में शुभम् शर्मा व मानवीय का ग्रुप, अमान्या पासवान व विपिन कुमार, परीक्षा में आकृति सिंह, अनन्या पासवान,सुफिया खातुन, अंकिता सिंह, अर्पिता सिंह व आयुष को मेडल और प्रमाण देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार पाण्डेय ने अभिभावकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए विद्यालय हर यत्न करने के लिए संकल्पित है। कार्यक्रम का संचालन अवधेश मिश्र ने किया। इस अवसर संजय सिंह, राकेश कुमार मद्धेशिया, त्रिपुरारी मिश्र, सुशील पांडेय, अवधेश मिश्रा, अरविंद चौबे, सोमनाथ व शेखपुरवा ग्राम प्रधान शिवांगी सिंह उपस्थित रहीं।
kushinagarkhabar #kushinagarcrime #gorakhpur #kushinagar #padrauna #Mirjapurkhabar #Mirjapurcrime #Mirjapur #Deoriakhabar #Deoriacrime #Deoria #lucknowkhabar #lucknowcrime #lucknow #UttarPradesh #Bahraichkhabar #Bahraichcrime #Bahraich #trendingpost #reelskhabarシ
