देवरिया :: सदर विधायक भी प्रशासन से नहीं बच सके, परन्तु एक सपा नेता के समर्थकों ने बिना हेलमेट सड़क पर निकाला बाइक यात्रा…..

0
IMG-20260525-WA0080

🔴 देवरिया में प्रशासन की नजर सपा नेता पर धूमिल पड़ गई..।
🔴 सपा मे पीडीए पंचायत जोश और जुनून बन चुका है, बिना हेलमेट सैकड़ो बाइक सड़क पर चला दिये सपा नेता मनीष सिंह।

डेस्क कुशीनगर केसरी, देवरिया। जिले के अंतर्गत सदर विधायक शलभ मणि जब बिना हेलमेट सड़क पर तेल बचाओ अभियान् के अंतर्गत चार पहिया वाहन को छोड़कर बाइक की सवारी किए तब उन्होंने हेलमेट नहीं लगाई, इस दौरान भूल स्वीकार करते हुए बाइक का चालान कटवाये, परन्तु सपा के नेता मनीष सिंह के द्वारा डुमरी चौराहे से अपने साथियों के साथ रामपुर कारखाना चौराहे से होते हुए पटनवा पुल रणछोर कुटी में साथियों द्वारा स्वागत हुआ, फिर साइकिल यात्रा का शुरूआत सैकड़ों युवाओं के द्वारा जोशीले गगनभेदी नारा जारी रहा। बिना हेलमेट साथियों के द्वारा सड़क पर बाइक दौड़ाकर नियम की धज्जियां उड़ाई गई।
बता दें सपा नेता मनीष सिंह स्वयं साईकिल पर सवार तो वही उनके मित्र साथी बिना हेलमेट के सैकड़ों बाइक चला करके बिंदास पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते रहे। क्षेत्र के देखने वाले नगरवासियों ने यह मान लिया कि भाजपा के शासनकाल में नियम की धज्जियां कोई भी उड़ा सकता है। यातायात नियम के खिलाफ यह कार्य सपा नेता के द्वारा कराया गया, परन्तु शायद अभी नजर इस पर सरकार और विभाग की नही पड़ी।
बता दें कि सपा नेता का मोहन मुंडेरा सामीपट्टी सामपुर चौराहे पर ऐतिहासिक स्वागत और कैथवलिया चौराहा होते हुए कैथवलिया में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। नेता के समर्थको ने सोसल मीडिया पर लिखा की यह परिवर्तनकारी यात्रा पीडीए के पराक्रम, पुरुषार्थ और परिश्रम को दिखाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed