देवरिया :: जनता दर्द से अभी नहीं उभरी, गैस और स्मार्ट मीटर बदल देगा भाजपा का खेल..

0
IMG-20260409-WA0109

🔴 चुनाव चुनाव चिलाने वाले जनप्रतिनिधि, जनता हुयी ख़ामोश, महंगाई बनी जनता की रुसवाई….।

राजू प्रसाद श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, देवरिया। भाजपा सरकार के लिए एक बड़ी मुसीबत आ खड़ी हुयी है पूरे प्रदेश मे लोग गैस की सही समय पर डिलेबरी न होने से मिट्टी के चूल्हे पर निर्भर हो गये है। वहीं स्मार्ट मीटर ने पूरे प्रदेश की जनता को समझने और बुझने पर मजबूर कर दिया है।
इस दौरान अगर जनप्रतिनिधियों की चुनावी जंग हुई तो भाजपा सरकार को जनता के रुसवाई और बदले की भावना झलक उठेगी। आज प्रदेश की जनता शांत है परन्तु दबे जुबान सरकार के प्रति नराजगी जता रही है।
वहीं चर्चा है कि विश्व की बड़ी पार्टी अगर चुनाव जल्द कराती है तो जनता के जख्मों पर नमक रगड़ने जैसे मुहावरें साबित हो सकते है। सूत्रों से पता चला है की सरकार अभी इन मुद्दों को देखते हुए तथा विश्व स्तर पर हो रहे युद्ध को मध्य नजर रखते हुए चुनाव लंबे समय तक टाल सकती है, क्योंकि विदेशो में युद्ध के चलते कई आयात निर्यात प्रभावित हुयी है जिसके चलते लोग काफी नराजगी जता रहे है। वहीं महंगाई ने कमर तोड़ दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *