गोरखपुर :: बी.आई.टी. की छात्रा ने गोरखपुर को किया गौरवान्वित

0
IMG-20260404-WA0042

प्रिंस श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, गोरखपुर। बी०आई०टी० गीडा गोरखपुर की छात्रा स्नेहा सिंह इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग ने बी०आई०टी० संस्थान का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करते हुए प्रतिष्ठित सम्मेलन अंतर्राष्ट्रीय संस्था IEEE के द्वारा आयोजित कॉन्फ्रेंस में शोध पत्र चयनित हुआ। इस कॉन्फ्रेंस में आमंत्रित विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों में मध्य स्नेहा सिंह का शोध पत्र ही पूरे पूर्वाचल से चयनित हुआ।
यह कॉन्फ्रेंस स्पेस, एयरोस्पेस एवं डिफेंस जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों एवं अनुसंधानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। बी०आई०टी० की छात्रा का यह शोधकार्य इन उभरते क्षेत्रों में गहन ज्ञान, तकनीकी दक्षता, बौद्धिक कौशल एवं नवाचार की क्षमता को प्रदर्शित करता है। इस अवसर पर संस्थान के सचिव डॉ० रजत अग्रवाल ने कहा कि संस्थान अपने छात्र-छात्राओं के लिए सदैव सुविधा, सलाह एवं मार्गदर्शन प्रदान करता रहता है ताकि छात्र उन्नति के पथ पर अग्रसर हो सकें। संस्थान के निदेशक प्रो० रुप रंजन, विभागाध्यक्ष इं० अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि यह हमारे लिए गौरवपूर्ण क्षण है।
इस अवसर पर बीआईटी संस्थान के निदेशक प्रशासन दीपक अग्रवाल, सी०टी०ओ० विजय कुमार श्रीवास्तव, फार्मेसी संस्थान के निदेशक डॉ आशीष सिंह, डॉ० अभिषेक त्रिपाठी, अभिनव श्रीवास्तव, अवधेश तिवारी, ऐहराज महमुद सिद्धीकी संतोष त्रिपाठी, प्रो० डा० शोभा लाल, अंकुर कुमार सहित सभी संस्थाओं के विभागाध्यक्ष शिक्षक कर्मचारियों उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *