देवरिया :: नेता के पुत्र ने पेश की मानवता की मिसाल, डूबती युवती की बचाई जान

0
IMG-20260404-WA0041

डेस्क कुशीनगर केसरी, पथरदेवा – देवरिया। वरिष्ठ भाजपा नेता 338 पथरदेवा, राणा प्रताप सिंह के सुपुत्र कुलदीप सिंह ने बहादुरी और मानवता की मिसाल पेश की है। एक नदी में डूब रही युवती की जान बचा ली।

बता दें मिली सूचना के अनुसार कुलदीप सिंह किसी कार्य से शुक्रवार को देवरिया गए थे और लौटते समय रामपुर कारखाना के पटनवा पुल के पास पहुंचे। तभी उन्हें चीखने चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर देखा कि एक युवती नदी में डूब रही है, आसपास मौजूद कुछ लोग उसका वीडियो बना रहे थे। परन्तु कोई बचाने की प्रयास मे नही था। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए कुलदीप सिंह ने बिना समय गंवाए नदी में छलांग लगाई और कड़ी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित बाहर निकाल ली। युवती की पहचान रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र की निवासनी के रूप मे हुयी है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ऐसे कार्य की प्रसंसा सभी लोग कर रहे है। भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह ने बताया की मेरा बेटा सुरु से ही लोगो के आफत मे काम आता है। वह जीवन और मृत्यु से लड़कर समाज की सेवा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *