कुशीनगर :: नन्हें वैज्ञानिकों ने विज्ञान एवं विज्ञान एक चमत्कार में बिखेरा जलवा
शिवेष तिवारी, कुशीनगर केसरी, कप्तानगंज कुशीनगर। एस आर चिल्ड्रेन एकेडमी पड़ौली बोदरवार में आयोजित एक दिवसीय विज्ञान एवं विज्ञान एक चमत्कार प्रदर्शनी में नन्हें वैज्ञानिकों ने हुनर का जलवा बिखेरा। प्रदर्शनी में होनहारों का उत्साह देखने लायक रहा। विज्ञान एवं विज्ञान एक चमत्कार प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि तथा दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री अतुल सिंह उर्फ यशवंत सिंह व रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। विद्यालय प्रबंधकीय प्राधिकारी अनिमेष पाण्डेय की देखरेख में छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए वैज्ञानिक मॉडल एआई रोबोट, हाइड्रो राकेट, हाइड्रो लाजिक ब्रिज, ड्रोन, सोलर इरिगेशन, हाइड्रोलिक लिफ्ट, बुलेट ट्रेन, पेरिस्कोप, रेस पाइरेट्री सिस्टम, हृदय की संरचना, विज्ञान एक मैजिक संचरना के अलावा छात्रों द्वारा तैयार दर्जनों प्रोजेक्ट का अतिथियों ने मुक्त कण्ठ से सराहना किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि तथा दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री अतुल सिंह ने प्रदर्शनी में शामिल छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा विज्ञान एंव विज्ञान एक चमत्कार प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा किया गया प्रयास उनको आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा।रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने बच्चों को वैज्ञानिक शोधों,एव विज्ञान एक चमत्कार प्रदर्शनी में बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी के लिए शाबाशी देते हुए उत्साह वर्धन किया। इस दौरान श्रेय सिंह, आदित्य वर्मा, रितिका सिंह, पूजा सिंह, आर्यन सिंह, अपराजिता,प्रियांशु यादव, मुस्कान सिंह, अंजना विश्वकर्मा, आदर्श सिंघानिया, आकृति सिंह आदि बच्चों द्वारा बनाए गए वैज्ञानिक माडलों, पर्यावरण संरक्षण, लघु उद्योग पर आधारित माडल, अत्याधुनिक राकेट माडलों ने अभिभावकों व आगंतुकों को अपनी ओर आकर्षित किया।
वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुशील पाण्डेय ने कहा कि विद्यालय में इस तरह की प्रदर्शनी के आयोजनों से विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता का विकास होता है। विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के अलावा व्यावहारिक ज्ञान की भी जरूरत होती है। प्रबन्धक राजकुमार पाण्डेय ने प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रदर्शनी के सफल आयोजन में विद्यालय के अध्यापकों विशाल निषाद, डा एस एन श्रीवास्तव, अन्नु सिंह, आनन्द मिश्रा, अपर्णा त्रिपाठी, नेहा मल्ल, आशुतोष पाण्डेय व एसके पाण्डेय का विशेष योगदान रहा। वहीं कार्यक्रम का संचालन अवधेश मिश्र ने किया। इस अवसर पर रुद्र प्रकाश सिंह, राधेश्याम त्रिपाठी, संजय प्रताप सिंह, उदयभान सिंह, राजकमल मद्धेशिया, राकेश मद्धेशिया व रविन्द्र त्रिपाठी सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
