कुशीनगर :: अज्ञात कारणों से लगी आग 17 झोपड़ियां जल कर हुई खाक

0
IMG-20260217-WA0001

अरविंद कुशवाहा, कुशीनगर केसरी, मंसाछापर, कुशीनगर। पडरौना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचासयत बबुईया हरपुर के हरिजन टोली में रविवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसके चपेट में आने से गांव की 17 लोगों की झोपड़ी जलकर नष्ट हो गई।

बताते चलें विशुनपुरा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बबुईया हरपुर हरजन बस्ती के निवासी रामबहाल की झोपड़ी में रात करीब 10 बजे अज्ञात कारण से आग लग गई। परिवार के लोग अभी कुछ समझ पाते उससे पहले ही आग ने बिकराल रूप धारण कर घर मे जिनता समान रखा गया था सब जल कर राख हो गया आस पास के घरों में सुनील, फूलमती देवी, जगदीश, बबुनन्द, रामाकन्त, दुर्गेश, अजय, कुन्ती देवी, सुशीला देवी, प्रभु प्रसाद, हरिवंश, प्रेमी देवी, गुलरी देवी, रामकलाश, राजू प्रसाद, प्रभंश व इंद्रवती देवी की झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया। वहीं रामबहाल के घर उनकी बेटी कि शादी 19/02/2026 को शादी का दिन पड़ा था कुछ समान कपड़ा सोना चांदी खरीद कर पहले से रखा गया था सब कुछ जल कर राख हो गया। आग लगने की शोर सुनकर जुटे गांव के लोगों ने तत्परता दिखाई और किसी तरह आग पर काबू पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed