देवरिया :: वर्षो बीते समय को याद दिला रहा है बिजली कटौती
🛑 गर्मी तो दूर है, जाड़े मे बिजलीं की कंडीशन खराब , उपभोक्ता सहित किसान परेशान
राजू प्रसाद श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, देवरिया। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया मे विधान सभा 338 पथरदेवा जो की एक कामयाब व प्रगतिशील मंत्री जी का क्षेत्र है। जहा पर विधुत विभाग अपनी अद्भुत कला से प्रसिद्धि हसील किया हुआ है। विधुत विभाग को तनिक भी डर और बेचौनी नही होती है की इस क्षेत्र के लाल वरिष्ठ विधायक भी कैबिनेट मंत्री का पद रखते है। जिनका क्षेत्र आज लगातार एक माह से अंधेरे का शिकार होता जा रहा है। सुबह बच्चो को स्कूल जाना होता है , सुबह ही महिलाओ को भोजन व विभिन्न प्रकार के व्यंजन को बनाना होता है। परन्तु जरूरत पर पानी का मोटर बिजलीं की कमी से बंद पड़ जाता है। स्नान हो यहां भगवान का ध्यान सुबह पानी की कमी से सब बंद पड़ा रहता है। बाते अगर रात्रि बेला की करे तो और हाल खराब बना रहता है। ऐसा प्रतीत होता है की जैसे बिजलीं की तारे कई वर्षो से गावों के पोलो पर न बिछी हो। अंधेरे मे कैबिनेट मंत्री का गृह क्षेत्र डुबा रहता है। बिजलीं आने और जाने का समय पूर्व काल और सत्ता की याद दिलाता है। मानो जैसे कपड़े बिजलीं तार पर सुखाए जाते थे। ठीक अब वही कंडीशन आज 2025 वर्ष के अंतिम छड़ मे देखने को मिल रहा है।
वहीं ग्रामीणों का मानना है जिस गांव शहर के पास वरिष्ठ नेता, वरिष्ठ विधायक, वरिष्ठ मंत्री, सांसद जैसे दिगज़ व कुशल जनप्रतिनिधि वास करते है उस क्षेत्र की दिन दशाए विधुत आपूर्ति की कटौती को लेकर आज दिन प्रति दिन और खराब बनती जा रही है। क्षेत्र मे धीरे-धीरे अंधेरा कायम हो रही है। 18 घंटे बिजलीं मिलने को लेकर बिजलीं उपभोक्ताओं के मनसूबे पर पानी फीर रहा है। किसानो का ट्यूबेल बिजलीं की खराब प्रदर्शन की वजह से बंद पड़ जा रहे है। खेतो की पटवनी रुक जा रही है। जिससे बिजलीं उपभोक्ता सहित किसान चिंतित सुने जा रहे है।
