देवरिया :: 25 हजार रुपये के ईनामिया गैंगेस्टर एक्ट में वांछित को धर दबोचा
डेस्क कुशीनगर केसरी, देवरिया। थाना खामपार पुलिस द्वारा 25 हजार रुपये के ईनामिया गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध देशी तमन्चा एवं 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।
बताते चलें पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम के लिए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना खामपार पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 228/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना भाटपार रानी जनपद देवरिया से सम्बन्धित अभियुक्त अबुजैद कुरैशी पुत्र स्व0 हसन रजा कुरैशी साकिन बड़ागाँव थाना शाहगंज जिला जौनपुर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुकुरघाटी टोला नन्द के चितवन बाबा चबुतरे के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही शुरू कर दिया गया है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार अस्थाना के साथ उ0नि0 रामरतन पाण्डेय सहित हे0का0 दिनेश सिंह, ब्रम्हा व का0 रामप्रवेश यादव थाना खामपार जनपद देवरिया शामिल रहे।
