कुशीनगर :: एनके गेस्ट हाउस पर चला प्रशासन का चाबुक, देह व्यापार के कारोबारियों में मचा हड़कंप
🔴 रंगरलियां मनाते धरे गये दो दर्जन युवक – युवतियां, पुलिस के हत्थे चढे लड़कियों मे एक दर्जन नाबालिक।
🔴 कसया में वर्षो से फलफूल रहा है देह व्यापार का कारोबार।
आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव/सतेन्द्र पाण्डेय, कुशीनगर केसरी, कुशीनगर। तथागत बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली पर अवैध रूप से बेखौफ संचालित हो रहे देह व्यापार के कारोबार पर एक बार फिर शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोजर चला।
यहां बताना जरूरी है कि इस अवैध कारोबार के खिलाफ लखनऊ से प्रकाशित समाचार पत्रों द्वारा प्रमुखता से खबरे प्रकाशित किये जाने के बाद बुद्धनगरी कुशीनगर में खुलेआम चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे पर जिला व पुलिस प्रशासन अंकुश लगाने के मूड में दिख रहा है। यही वजह है कि डंका की चोट पर देह व्यापार संचालित करने वाला एनके गेस्ट हाउस पर छापेमारी कर पुलिस ने लगभग दो दर्जन से अधिक युवक – युवतियों को रंगरलियां मनाते गिरफ्तार कर एनके गेस्ट हाउस को सील कर दिया हे। पुलिस के हत्थे चढे युवक-युवतियों में से एक दर्जन नाबालिक लड़कियां बतायी जा रही है। प्रशासन की इस कार्यवाही के बाद देहव्यापार मे लिप्त कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
बताते चलें कि कि जिले के कसया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 28 के भैंसहा हिरन्नापुर में एनके गेस्ट हाउस संचालित हो रहा था जहा वर्षो से देह व्यापार का गंदा खेल चल रहा था। लखनऊ से प्रकाशित समाचार पत्र एवं सोशल मीडिया पर लगातार इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाता रहा। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी कसया
संतराज सिंह बघेल व पुलिस क्षेत्राधिकारी कुन्दन सिंह के अगुवाई मे पुलिस ने एनएच – 28 पर संचालित एनके गेस्ट हाउस पर छापेमारी की जहां दो घंटे की कार्यवाही मे गेस्ट हाउस मे रंगरलियां मनाते हुए दो दर्जन से अधिक युवक-युवतियां धरे गये। हिरासत में लिए गए सभी युवक-युवतियों को कसया थाने ले आया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
यहां कहना मुनासिब है कि कसया कुशीनगर में संचालित रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस व होटलो मे वर्षो से खुलेआम देहव्यापार का कारोबार फलफूल रहा है। इस अनैतिक कारोबार से जहां अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर ख्याति प्राप्त बुद्धनगरी की छवि घूमिल हो रही है वही यहां के बाशिंदों का जीना दुभर हो गया है। जिस्मफरोशी के अनैतिक कारोबार को लेकर मीडिया द्वारा प्रमुखता से उठाते हुए लगातार खबरे प्रकाशित किया जाता रहा जिसे उच्चाधिकारियों ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए देह व्यापार कारोबारियों पर नकेल कसने का अभियान शुरू कर दिया। इसी कडी मे शुक्रवार को कसया के उपजिलाधिकारी श्री बघेल सिंह व सीओ श्री सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने जिस्मफरोशी के कारोबार के लिए खासे चर्चित एनके गेस्ट हाउस पर छापेमारी की। इस दौरान रंगरलियां मना रहे तकरीबन दो दर्जन से अधिक युवक-युवतियां मौके पर धरे गये। गेस्ट हाउस को सीज करने के बाद पुलिस ने एनके गेस्ट हाउस से पकडे गये सभी युवक-युवतियां को आटो, व अन्य गाड़ियों मे बैठाकर थाने लेकर आयी और पुछताछ के साथ विधिक कार्यवाही करने मे जुटी है।
इस दौरान एसडीएम कसया संतराज सिंह बघेल का कहना है कि कुशीनगर में अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
