देवरिया :: मेंदीपट्टी के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य की दुर्घटना में हुई मौत
🟣 ऋषि राज के गाव में छाया मातम, सूचना पर शव गृह पहुंचे शुभचिंतक।
डेस्क कुशीनगर केसरी, बघौचघाट – देवरिया। बघौचघाट थाना क्षेत्र के मेंदीपट्टी ग्राम पंचायत निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ऋषि राज पांडेय की मौत अचानक दुर्घटना में हो गई।
बता दें वह अपने बिटिया की शादी का निमंत्रण देने के लिए सिद्धार्थनगर अपने रिश्तेदार के घर अपने पुत्र के साथ जा रहे थे कि अचानक रास्ते मे किसी अज्ञात वाहन द्वारा ठोकर लग गई। मौके पर ऋषि राज पांडेय की दुखद मृत्यु हो गई। दुर्घटना में उनके पुत्र का पैर फेक्चर हो गया, जानकारी के मुताबिक़ उनका पुत्र अभी खतरे से बाहर है, ऋषिराज की मौत से पुरा क्षेत्र दुखी है तथा घर परिवार में शोक का माहौल है। उनके मृत शरीर को सीएचसी बृजमनगंज से जिला महराजगंज पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। दुर्घटना की खबर सुनकर ग्रामसभा के शुभचिंतक लोग मौके पर पहुचे। इस दौरान मंदिर अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव, भाजपा नेता – विवेक दत्त राय, टुनटुन तिवारी, राजन श्रीवास्तव, उमेश यादव व पापु राय सहित तमाम क्षेत्रीय शुभचिंतक अस्पताल से शव गृह पहुचे। देर शाम तक मृतक का शव ग्राम सभा मे पहुचने की संभावना है।

https://t.me/s/Top_BestCasino/160