देवरिया :: कमरे आलम की बनाई गई परम्परा आज भी है जिंदा

0
IMG-20251026-WA1230

डेस्क कुशीनगर केसरी, बघौचघाट- देवरिया। मेंदीपट्टी बेलवनिया निवासी पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डाक्टर कमरे आलम ने क्षेत्रवासियों को छठ पूजा के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी।

इस दौरान समाचार प्रतिनिधि वार्ता में डॉक्टर कमरे आलम के बारे में ग्राम सभा के नजदीकी लोगो ने बताया कि सन 2016 में पहली बार जब कमरे आलम ग्रामसभा के प्रधान प्रतिनिधि के रूप में ग्रामसभा की सेवा की थी तब उस समय छठ पर्व पर पूरे विधानसभा पथरदेवा में पहली बार छठ घाट पर सजावट, वर्तीय महिलाओं के लिए जल पान, बच्चो के साथ पटाखे व मिठाई विरतण कर मा भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किये थे। लोगो ने यह भी बताया कि आज यह छठ घाट पर जो भी ब्लाक क्षेत्र के ग्राम प्रधान सजावट सुंदरीकरण लॉइट की व्यवस्था करा रहे है वह सन 2016 के पूर्व में नहीं था। हिन्दू त्यौहार पर सबसे पहले छठ घाट पर प्रबंध डॉक्टर आलम के द्वारा ब्लाक क्षेत्र में कराया गया था। पूछे जाने पर डॉक्टर आलम ने भी बताया कि आज इन क्षेत्र के घाटों पर सजावट तथा वर्तीय महिलाओं के प्रति स्पर्धा को देखकर मैं भी खुशी महसूस कर रहा हुं कि जिस परम्परा को हमने जन्म दिया आज उसे ग्राम प्रधान साथी तेजी से आगे बढ़ा रहे है। मैं सभी ग्राम प्रधान सहित शासन प्रशासन का आभार व्यक्त करता हुं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed