मथौली बाजार – छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर, चेयरमैन और ईओ ने किया छठ-घाटों का निरीक्षण
कुशीनगर केसरी, मथौली बाजार, कुशीनगर। आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर पर मथौली कस्बे में तैयारियां पूरे उत्साह के साथ जोरों-शोरों से चल रही हैं।बता दें शनिवार को नगर पंचायत मथौली के चेयरमैन नवरंग सिंह और अधिशासी अधिकारी (ईओ) सर्वेश कुमार श्रीवास्तव ने कस्बे के विभिन्न वार्डों में स्थित छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और टेंट-लाइट सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा संबंधित कर्मचारियों को सभी कार्य शीघ्र पूर्ण करने के आवश्यक निर्देश दिए।मथौली कस्बे के वार्ड नंबर बारह(श्रीराम बाजार स्थित पोखरा), वार्ड दस, वार्ड नंबर सात , वार्ड नंबर दो, वार्ड नंबर तीन, वार्ड नंबर आठ, पांच और ग्यारह में छठ घाटों की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इस दौरान चेयरमैन नवरंग सिंह ने कहा छठ पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न अंग है। हमारा प्रयास है कि व्रतियों, विशेषकर महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। घाटों पर स्वच्छता, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। वहीं निरीक्षण के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अदालत प्रसाद आर्य, चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष सिंह, सभासद प्रिंस जायसवाल, सभासद प्रतिनिधि महेंद्र यादव, मोहन साहनी, विजय कुमार सिंह, त्रिलोकी जायसवाल, अनिल कुमार व मनीष केजरीवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

