देवरिया -भाजपा के कार्य नीति से जनता परेशान – ब्रह्माशंकर त्रिपाठी

0
IMG-20251024-WA0038

🟣 पथरदेवा ब्लाक कमेटी की मासिक बैठक हुई संपन्न।डेस्क कुशीनगर केसरी, पथरदेवा- देवरिया। शुक्रवार को स्टार कोचिंग सेंटर पथरदेवा के परिसर में सपा की ब्लाक कमेटी की मासिक बैठक संपन्न हुई।इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने तथा प्रत्येक बूथ पर पार्टी के एक-एक प्रतिनिधि की नियुक्ति सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है, ऐसे में हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि वह जन-जन तक सच्चाई पहुँचाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष फखरुद्दीन खान ने की। बैठक का संचालन भगवती मिश्र के द्वारा किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी रहे। इस मौके पर कार्यक्रम में जिला महासचिव मंजूर हसन, राकेश शुक्ला, अब्दुल रब, बैजनाथ मिश्र, सुभाष पाठक, राजेश कुमार पांडेय, मुराद अहमद, भगवान यादव, राजन यादव, मेराज अहमद व राकेश राय सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed