कुशीनगर :: कक्षा आठ की छात्रा एक दिन के लिए बनी तहसीलदार

0
IMG-20250923-WA1624

🟣 तहसील क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा- महक शर्मा।

सतेन्द्र पाण्डेय, कुशीनगर केसरी, कुशीनगर। हाटा तहसील में मिशन शक्ति के तहत तहसीलदार की कुर्सी पर बैठकर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा महक शर्मा एक दिन की तहसीलदार बनी। उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए।
बता दें मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत छात्रा महक शर्मा एक दिन की तहसीलदार बनी। वहीं तहसीलदार की मौजूदगी में उन्होंने तहसीलदार कार्यालय में फरियादियों की शिकायतें सुन उनके निस्तारण के आदेश दिए। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कोर्ट और प्रशासनिक कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी लिया। इसके साथ हीं छात्र-छात्राओं ने पूरे तहसील परिसर में सभी विभाग के कक्ष में जाकर जानकारी हासिल किया।
इस दौरान एक दिन के लिए बनी तहसीलदार महक शर्मा ने कहा कि अपने तहसील क्षेत्र के बहुमुखी विकास के लिए हर कदम उठाकर विकास किया जायेगा क्षेत्र से आये समस्या को सुना और निस्तारण के लिए अपने अधिनस्थों को निर्देश दिया। इस दौरान तहसीलदार जया सिंह व बीईओ अमितेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed