प्रतापगढ़ :: जिला पंचायत सदस्य पर युवक ने लगाया पिटाई का आरोप
कुशीनगर केसरी ब्यूरो, प्रतापगढ़। जिला पंचायत सदस्य के ऊपर युवक ने गाली देते हुए मारपीट का लगाया आरोप कोतवाली में तहरीर पुलिस मामले की जांच में जुटी।
बता दें पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रामकोला गांव निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया है कि वह शनिवार सुबह 9 बजे दुकान से सामान लेकर घर वापस लौट रहा था। वह जैसे ही बहुता मोड़ के पास पहुंचा था कि इतने में एक जिला पंचायत सदस्य अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी को युवक के सामने खड़ी कर दिया। गाड़ी से उतर कर बिना कुछ पूछे उसे मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां देते हुए पीटने लगे। आसपास के लोगों के बीच बचाव करने पर युवक की जान बच सकी। मामले में पीड़ित ने जिला पंचायत सदस्य के विरुद्ध पट्टी कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए न्याय के गुहार लगाई है। मामले में पट्टी पुलिस ने बताया कि कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जांच कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

https://t.me/s/Top_BestCasino/129