जन सेवा करने वाली एकमात्र पार्टी है भाजपा : डा0 रमापति राम त्रिपाठी
🛑 प्रबुद्धजन सम्मेलन में बोले भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा देश को विकसित बनाने के लिए आगे आये प्रबुद्धजन।
🛑 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जल्द ही एक नम्बर की अर्थव्यवस्था वाला देश बनेगा भारत : डा रमापति राम त्रिपाठी।
आलोक मिश्रा, कुशीनगर केसरी, गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान के अन्तर्गत शनिवार को स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह डिग्री कालेज हरनही में प्रबुद्ध सम्मेलन जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी उपस्थित थे। सम्मेलन की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि कर वंदे मातरम गीत के उद्बोधन के साथ की गयी।
इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि देश के अंदर आजादी के बाद जितनी भी पार्टियाँ गठित हुई सब सत्ता लोभ के लिए बनायी गयी एकमात्र जनसंघ ही था जिसके मूल में देश सेवा समाहित थी। एक देश एक कानून के लिये जनसंघ आगे आया, अंत्योदय की संकल्पना को साकार करने के लिए काम करने वाली पार्टी जनसंघ ही थी। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनसंघ के सभी संकल्पों को पूरा किया है। मोदी ने संकल्प लिया है विकसित भारत बनाना है जिस दिशा में देश बहुत ही तेजी से आगे बढ़ चला है। एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाना प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य है मोदी के नेतृत्व में जल्दी ही भारत एक नंबर अर्थव्यवस्था वाला देश बनेगा, इसके लिये हम सभी को सहयोगी बनकर काम करना होगा।
पूर्व मन्त्री व चिल्लूपार विधानसभा के विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा भगवान विश्वकर्मा के रूप में अवतार लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश का नवनिर्माण कर रहे हैं। मोदी भारतीय संस्कृति के पुनरोद्धार पथ वाहक के रूप में काम कर रहे हैं। मोदी हमारे ही नही बल्कि विश्व के सर्वममान्य नेता बन चुके हैं यह देश का परम सौभाग्य है। सनातन प्रेमियों का यह स्वर्णिम काल है किंतु प्रबुद्धजनों को सतर्क रहना होगा क्योंकि विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के रूप में आसुरी शक्तियों ने हमारी संस्कृति सभ्यता को नष्ट करने का षणयंत्र कर रहे हैं। मोदी सरकार की लाभकारी योजनाओं को हम गिनाते थक जायेंगे किन्तु योजना का नाम खत्म नही होगी। भारत को सिरमौर बनाने के लिये मोदी के अभियान को आगे बढ़ाना होगा।
पूर्व केंद्रीय मंत्री व खजनी विधानसभा के विधायक श्रीराम चौहान ने कहा कि समाज की दशा व दिशा बदलने में प्रबुद्धजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है ऐसे में प्रबुद्धजनों को आगे आकर समाज को जागरूक करना होगा, देश का चौतरफा विकास हो रहा है भाजपा सरकार की उपलब्धियां अनन्त हैं रामजन्मभूमि पर श्रीरामलला सरकार की भव्य मन्दिर अकल्पनीय लगता था किंतु मोदी के कुशल नेतृत्व में भव्य श्रीराम मन्दिर बना, सरकार ने जीएसटी की दरों में कमी करते हुए व्यापारियों को राहत दिया है।
सम्मेलन में अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने कहा कि भाजपा एकमात्र पार्टी है जो अपने नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है, जो 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलने वाला है जिसमे भाजयुमो द्वारा रक्तदान, स्वच्छता अभियान चलाया, प्रबुद्ध सम्मेलन इत्यादि अनेकों कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं।
संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश चौरसिया ने किया। वहीं कार्यक्रम में पूर्व विधायक सन्त प्रसाद, ब्लाक प्रमुख श्रीमती अंशू सिंह, पूर्व संगठन मन्त्री इंद्रजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ल, संजय सिंह, हरिकेष राम त्रिपाठी, जगदीश चौरसिया, सेवा पखवाड़ा संयोजक व जिला महामन्त्री ब्रह्मानन्द शुक्ल, डॉ आरडी सिंह, राजाराम कन्नौजिया, मण्डल अध्यक्ष अवध बिहारी मिश्र, ब्लाक प्रमुख पूजा सिंह कौशिक, ब्लाक प्रमुख दिलीप कुमार यादव, ब्लाक प्रमुख शशि प्रताप सिंह हरेन्द्र यादव, जुगनू दुबे, मंजू सिंह व अंशुमाली धर द्विवेदी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
