देवरिया :: जला बघौचघाट फीडर का रिले तो सन रह गए उच्चाधिकारी

0
IMG-20250911-WA0032

🟣 बघौचघाट बिजली फीडर कनेक्शन में फिर हुआ फेर बदल।
🟣 बनकटा, बघौचघाट व पकहा अब 10 एमवीए ट्रांसफार्मर से चलेगा*व।
🟣 विशनपुरा और बिजली घर कालोनी 5 एमवीए ट्रांसफार्मर पर किया गया।
🟣 फीडर को नुकसान से बचाना है तो बिजली केंद्र पर डीसी सप्लाई लगाना अनिवार्य है – कर्मचारी।

राजू प्रसाद श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, देवरिया। जनपद देवरिया के बघौचघाट उपकेंद्र पर 10 सितंबर 2025 को कृषि मंत्री के निर्देश पर भाजपा नेता तथा उच्चाधिकारियों का तांता लग गया। प्रधान संग के अध्यक्ष मुरारी मोहन शाही के घण्टो बैठने के बाद बिजली घर पर बिजली की समस्या का निदान देर शाम तक किया गया। इस दौरान कनेक्शन का लोड फीडर से बाटा गया। पूरी रात बरसात में भी बिजली उपभोक्ताओं को बिजली सुचारू ढंग से मिली परन्तु सुबह(भोर) में 3 बजे फीडर का रिले जल गया। फिर कर्मचारियों की टीम ने इसे बनाया और बिजली फीडर की लोड को बाटे।
बता दें कि 10 सितंबर को पकहा फीडर की लोड 5 एमवीए पर अकेले चलाया गया। वही 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर पर बघौचघाट, विशनपुरा और बनकटा लोड देकर चलाया गया। परन्तु यह अधिकारी वर्गों का दिमाग तब फेल हो गया जब फीडर का रिले जल गया। बिजली कर्मचारियों का कथन था कि विशुनपुरा क्षेत्र की लोड अधिक है इस लिए दिनांक 11 सितंबर को केवल विशनपुरा क्षेत्र की बिजली का लोड 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर से जोड़ा गया। इसके साथ ही बिजली घर के कालोनी का भी लोड शामिल है। वही 10 एमवीए पर अब पकहा, बघौचघाट और बनकटा कर दिया गया है आशा है कि अब फाल्ट की समस्या से निजाद पूरी तरह मिल जाएगी परन्तु अगर नही मिलती है तो शासन के द्वारा पास हुई 10 एमवी के ट्रांसफार्मर को लगाना अति सीघ्र अनिवार्य हो जाएगा। कर्मचारी वार्ता में पता चला कि डीसी सप्लाई भी लगाना अनिवार्य बिजली घर मे बनी हुई। ताकि 33 हजार तार पर कोई फाल्ट हो तो फीडर को कोई छती न पहुच सके।
क्यों जला विद्युत उपकेंद्र पर फीडर का रिले ? पकहा फीडर का लोड हुआ था 5 एमवीए पर व 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर पर विशुनपुरा, बघौचघाट बनकटा हुआ था। विशुनपुरा का लोड अधिक होने कारण फीडर का रिले जला इस प्रकार कर्णचरियो के मेहनत पर पानी फ़िर गया।
वार्ता में कर्मचारियों ने बताया कि फिर गुरुवार को देर शाम व रात्रि तक बिजली बहाल हो पाएगी। वहीं बिजली सुधार के दौरान एसडीओ बघौचघाट – कौशल कुमार, प्रभात कुमार, संविदा विद्युत कर्मचारी – हेमंत उर्फ गुडू, संदीप, राजेश, हरेराम, माशूक अली, साहिल, धनन्जय, अखिलेश, देवेश, मुनीर , संजय, पवन , नितेश, वीरेंद्र, चुनमुन, सुधीर पटेल, बलवंत, सूरज, पिंटू व शुभम शर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed