देवरिया :: ओ.पी.डी. सेवा के लिए जाने जा रहे हैं डॉक्टर पटेल

0
IMG-20250908-WA0066

🛑 पटेल की सराहना मरीजों की जुबानी

डेस्क कुशीनगर केसरी, बघौचघाट – देवरिया। विकास खण्ड पथरदेवा के थाना क्षेत्र बघौचघाट सब्जी मंडी के नजदीक डॉक्टर एम. के. पटेल के द्वारा आज लगभग कई वर्षों से ओ.पी.डी. सेवा 8 घण्टे उपलब्ध होने से लोग काफी संतुष्ट नजर आ रहे है तथा डॉक्टर की सराहना करते नहीं थक रहे हैं। डॉक्टर पटेल के द्वारा थाइराइड, मलेरिया, अस्थमा, गठिया, बुखार, खासी, जुखाम जैसे बीमारी को शुरूवाती लक्षण को पहचानकर इलाज किया जाता है तथा गम्भीर पाए जाने पर अच्छे डाक्टरों से दिखाने का सलाह भी दिया जा रहा है। जिससे डॉक्टर एम.के. पटेल की निष्ठा और विश्वास धीरे-धीरे मरीजों के मन मे उतपन्न हो रही है।

बता दें प्रसिद्ध डॉक्टर की इस चर्चा को सुनकर जब समाचार प्रतिनिधि ने डॉक्टर एम.के. पटेल से वार्ता किया तो उन्होंने बताया कि मैं कोई बहुत बड़ा डॉक्टर नही हूं। एक साधारण तौर पर ओ.पी.डी. सेवा 8 घण्टे देखता आ रहा हूं और समय समय पर गम्भीर मरीजो को अच्छी सलाह देकर जिला अस्पताल पर जाने का निवेदन व आग्रह करता हूं। श्री पटेल डाक्टर ने बताया कि मेरे यहाँ कोई ऑपरेशन या कोई बड़ा इलाज नही होता है। मैं एक बी.ए.एम.एस. जनरल फिजिशियन व आई.एम.बी.ए. दिल्ली से डिग्री धारक हुं। मेरे पास जितना जानकारी रहती है मैं बस उतना हीं मरीजों को देखता हूं। इस प्रकार इस डॉक्टर की सराहना सब्जी बाजार के मुन्ना, बिक्की, माहिवाल, रंजन, विवेक, मुरारी, राहुल पाठक, मनीष व विनोद इत्यादि कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed