देवरिया :: अजय शाही बन जाना इतना भी आसान नही : ग्रामीण
राजू प्रसाद श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, देवरिया। विधानसभा पथरदेवा के वरिष्ठ भाजपा नेता अजय कुमार शाही को कौन नही जानता? ग्रामीणों का कथन है कि श्री अजय कुमार की जीवन की पद्धतियां आज भी इतिहास के पन्नो में दर्ज है। खैर समयानुसार जीवन का मार्ग बदलता रहता है। परन्तु दुख सुख जीवन मे आना जाना यह ईश्वरीय प्रकोप है।
वहीं समाचार प्रतिनिधि ने जब अजय कुमार शाही के जीवन मार्ग, हलचल और उनकी सेवा भाव को जाना तो आँखे नम रह गयी। पिता का वर्चस्व और पुत्र की कहानी दर्द भरी सुनी गई। परन्तु अजय कुमार शाही ने अपने जीवन के मार्ग पर राजनीति को दर्जा देने से पीछे नही हटे। वह राजनीति में जुड़े रहे। समयानुसार अपने को परिवर्तित करते हुए जनता के बीच बने रहे है। आज अजय कुमार शाही के इसी मनोधारणा , कुशल व्यवहार के लोग कायल है। भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले स्वयं को समर्पित कर लोक कल्याण की भावना से संघर्ष पर बने हुए है। श्री शाही का व्यक्तित्व और उनकी भाषा शैली तथा दिन दुखियो के प्रति अलौकिक प्रेम समाज मे दिखता है। जब भी अजय कुमार विधान सभा पथरदेवा में आते है उनके शुभचिंतक उनके साथ खड़े नजर आते है। भाजपा हित मे सरकार के प्रति प्रत्येक योजनाओं को अजय के द्वारा गाव नगर व क्षेत्रवासियों के बीच जम कर प्रचार प्रसार किया जाता है। सरकार के कार्यकाल में हुए विकास व भाजपा के शीर्ष विवेचना को इस प्रकार करते है मानो उनके वाणी से अमृत की बरसात हो रही हो। आप सभी को जान कर हैरानी होगी कि अजय कुमार शाही के द्वारा भाजपा परिवार में इतने लग्न के बाद भी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के द्वारा कभी इस गुणवान व्यक्ति व चमकते चेहरे पर प्रकाश नही डाला गया। ऐसे कर्मठ व जुझारू नेता को किसी बड़े प्रत्याशी के रुप में अब तक जनता के बीच नही देखा गया। हालांकि भाजपा की सरकार की यह प्रण है कि वह अपने वरिष्ठ कार्यकर्ता व कर्मठ नेता को किसी न किसी चुनाव में एक बार अवसर प्रदान जरूर करती है। परन्तु देखने व सोचने वाली बात यह है कि कबतक ऐसे मृदुल भाषी व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति पर सरकार नजर बनाती है तथा कब किसी बड़े चुनाव में खड़ा करने का अवसर प्रदान करती है। सूत्रों का कहना है कि अजय कुमार शाही पार्टी पर भरोषा रखते है उनका मानना है कि एक दिन ऐसा भी समय आएगा जब अजय कुमार शाही की पहचान जनता के बीच कुछ अलग सुनने व देखने को मिलेगी !
