देवरिया :: पूर्व मंत्री ने श्रावण मास पर किया शिव की आराधना

🔴 पूजा पाठ दान दक्षिणा देकर शिव की भक्ति में हुए पूर्व मंत्री लीन।
डेस्क कुशीनगर केसरी, देवरिया। विधानसभा 338 पथरदेवा के पूर्व कैबिनेट मंत्री सपा ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने शुक्रवार 11 जुलाई 2025 को प्रथम सावन मास के आगमन पर शिव की आराधना किया। लोक-कल्याण की कामना करते हुए श्री पूर्व मंत्री शिव की भक्ति में डूबे देखे गए।
बता दें मिली जानकारी के मुताबिक श्री त्रिपाठी ने अपने घर पर भगवान शिव को जलाभिषेक किया तथा विद्वान आचार्यों को दान – दक्षिणा देते हुए जन – कल्याण की कामना किया। श्री त्रिपाठी ने जगत के जीव , प्राणी, पशु , पक्षी , वनस्पतियों की रक्षा के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की। तथा सावन के पवित्र माह पर देशवासियों सहित शिव भक्तों के प्रति शुभकामनाएं प्रेषित किया।