देवरिया :: जनता ने नाली निर्माण पर जताई थी आपत्ति, अब बज-बजाई नाली के पानी से परेशान

0
IMG-20250624-WA0021

🛑 खून की आंसू बहाने पर जनता मजबूर पुनः कृषि मंत्री ने लिया संज्ञान

राजू प्रसाद श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, देवरिया। भावी नगर पंचायत बघौचघाट व नगर पंचायत पथरदेवा की जनता महान है, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही जनता के भलाई के लिए सड़क का चौड़ीकरण कराए, उसके पहले नाली का निर्माण कराए, परन्तु बन रहे नाली के निर्माण पर कई लोगो ने आपत्ति जताई, दुखड़े सुनाए क्योकि भवन टूट रहे थे। एक मानक के अनुसार जेई अपना कार्य करा रहे थे, कुछ ने जमीन आपत्ति जताई तो कुछ ने अपना नंबर बताए, कुछ ने गरीबी की आंसू कृषि मंत्री के सामने बहाए, काम पूरा न हो सका। मानक अनुसार हो रहे कार्य नही हो सका। जहां तक नाली बनी थी वही तक सिमट कर रह गयी। अब बरसात में नाली से पानी के निकलने की व्यवस्था नहीं है। नाली भर गई है। लोग अपने करनी की भोग पा रहे है। विपक्ष जनता को दोषी न मानकर भाजपा के उत्तम कार्यो पर निशाना साध रही है।

बता दें मिली जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत पथरदेवा में नगर की जनता ने जो किया करा है उसका अब दण्ड भोग रही है। जैसी करनी वैसी भरनी, नगर पंचायत की जनता के साथ चरितार्थ हो रही है। जनता स्वयं अपने पैरों पर कुल्हाड़ी सी मार ली है। अब वह न बोल पा रही है न मुकर पा रही है। करे तो क्या तो क्या करे समस्या एक दो स्थानों पर कुछ ने पैदा की है और भुगतना सभी को पड़ रहा है। पहली बारिस के दो दिन में नगर पंचायत पथरदेवा एवं भावी नगर पंचायत बघौचघाट में नाली बजबजाई है लोग परेशान है निस्तारण तत्काल कैसे हो इस पर विचार विमर्श चल रहा है। पथरदेवा नगर पंचायत की नाली को लेकर नगर अध्यक्ष क्रांति सिंह ने कहा कि यह पीडब्ल्यूडी का कार्य कराया हुआ है इसमें मेरा कोई दोष नही है, फिर भी मैने जनता की आवाज़ को पीडब्ल्यूडी के अधिकारी सहित कृषि मंत्री के संज्ञान में दे दिए है। जल्द राहत मिलेगी। वही पीडब्ल्यूडी देवरिया अधिकारी नगर पंचायत पथरदेवा नाली के निर्माण निर्देशक जेई अनूप कुमार सिंह से वार्ता हुई तो उन्होंने बताया कि कार्य को हम पूरा कराने पर लगे थे मगर जनता ने बाधित कर दिया अब पुनः कार्य सुरु हो रहा है लोग स्थान खाली कर रहे है। जल्द पानी निष्कासित हो जाएगी। इसीक्रम में बघौचघाट नाली निर्माण निर्देशक जेई साहब हुसैन से बात हुई तो उन्होंने कहा कि गढ़क विभाग से अभी नाले की पानी को गिराने की स्वीकृति नहीं मिली है। शेष बाधित कार्य जल्द शुरु हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed