देवरिया :: पथरदेवा में पानी-पानी चिल्ला उठी जनता, कोई सुनवाई नहीं, मंत्री से लगाई गुहार

🔴 पथरदेवा में पानी के लिए मचा हाहाकार, जल आपूर्ति सेवा हुई ठप।
🔴 महुआरी से लेकर पथरदेवा कालेज सड़क कन्या विद्यालय तक बनी पानी टंकी की आपूर्ति बन्द।
डेस्क कुशीनगर केसरी, पथरदेवा – देवरिया। नगर पंचायत पथरदेवा के अंर्तगत महुआरी वार्ड नंबर-2 में जल निगम द्वारा निर्मित जलापूर्ति हेतु टंकी की हालत खराब है वही कालेज जानी वाली सड़क कन्या विद्यालय के पास बनी पानी टंकी वार्ड नंबर 11 की भी हालत खराब है। प्रचंड गर्मी चल रही है इन दोनों स्थानों से जाने वाली पानी की आपूर्ति ठप है। महीनों दिन से जल आपूर्ति नहीं हो पाई रही है इस बीच नगरवासी सोनू जायसवाल, गोपाल मद्देशिया , सतेंद्र चौबे, ए.के. सिंह, प्रमोद जायसवाल, प्रभात सिंह, अंजेश मद्देशिया, सर्वेश गुप्ता, सहित कई दिग्गज नेता, कार्यकर्ताओं व नगरवासियों ने माना कि समस्या का समाधान जल्द से जल्द नहीं हो पा रही है। कोई प्रशासनिक अधिकारी तत्काल समाधान इन समस्याओं से नही करा पा रहे है।
वहीं सूत्रों का कहना है कि महुआरी में टंकी का मोटर कुछ दिन पहले बनवाकर लगवाया गया था। परन्तु उसी दिन घण्टे भर में ही मोटर बन्द हो गया। वही कालेज को जाने वाली सड़क के पास की बनी टंकी की जल आपूर्ति कई महीनों से बन्द है यहां सड़क के चौड़ीकरण होने के बाद पाइप लाइन टूट गयी हैं। सूत्रों का कहना है कि कालेज सड़क की पाइप लाइन नई बिछायी जायेगी तब जाकर जल आपूर्ति चालू हो पाएगी। इस बीच पानी की दिक्कत से नगरवासियों की बुरी हालत हो गई है आज महीने दिनों से पानी के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है तथा उच्चाधिकारियों के कानो तक अभी जू नही रेंग पा रही है। जनता पानी की दिक्कत से तिलमिला उठी है उन्हें पानी का प्रबंध कई सौ मीटर दूर से शुद्ध हैंडपंप से करनी पड़ रही है। वहीं पथरदेवा नगरवासियों ने प्रदेश के कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही से समाचार पत्र के माध्यम से गुहार लगाने पर अब विवश हो उठी है।