कुशीनगर :: पर्यावरण दिवस तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर हनुमान मंदिर सेवा समिति ने किया वृक्षारोपण

0
IMG-20250605-WA0737

🔴 वृक्षों से हीं पर्यावरण होगा प्रदुषण से मुक्त, पेड़ लगाने के साथ-साथ उन्हें बचाने का भी करना होगा प्रयास, मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की है कामना – संजय सिंह मुन्ना

डेस्क कुशीनगर केसरी, मथौली बाजार, कुशीनगर। पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54 वें जन्मदिवस पर हनुमान मंदिर सेवा समिति खैरटवां ने निवर्तमान हियुवा जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सिंह मुन्ना के नेतृत्व में वृक्षारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन का संदेश दिया तथा प्रकृति को प्रदूषण मुक्त रखने का आह्वान किया।
बताते चलें कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के 54 वें जन्मदिन व पर्यावरण दिवस पर वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सिंह मुन्ना के नेतृत्व में हनुमान सेवा समिति खैरटवां द्वारा अनोखे ढंग से पर्यावरण दिवस पर क्षेत्रवासियों को संदेश देने का काम किया है। उन्होंने पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन को संयुक्त रूप से मनाते हुए सुबह दस बजे गांव के श्मशान घाट के परिसर में स्थित बगीचे में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ एवं समिति के सदस्यों के साथ पाकड़, पीपल व बरगद के पौधे रोपित कर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना किया।
इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि अपने जीवन में हमें कम से कम दस वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। वर्तमान स्थिति में जिस तरह ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है और बढ़ती जनसंख्या के आधार पर प्रदुषण बढ़ रहा है इस स्थिति से निपटने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में वृक्ष व पेड़ पौधे लगाना चाहिए ताकि पर्यावरण संरक्षण तथा सुरक्षित हो सके। माननीय मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन पर हम लोगों ने वृक्षारोपण कर उनके दीर्घायु होने की कामना किया। इस अवसर पर दिग्विजय नाथ मिश्र, दिलीप पाण्डेय, हनुमान मंदिर के पुजारी संत दास जी, सुदर्शन दास जी, गुड्डू सिंह, सतेन्द्र पाण्डेय पत्रकार, नीरज यादव, लालजी सिंह, विशुनी प्रसाद, मरकाहे साहनी, गौरी सिंह व दुर्विजय सिंह सहित हनुमान मंदिर सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed