देवरिया :: खूनी बना देवरिया किया हत्या करने का प्रयास, दिनदहाड़े महिला को मारी गोली

🔴 देवरिया में बढ़ा अपराध, कप्तान सहित प्रशासन का खौफ हुआ बदमाशों में समाप्त
डेस्क कुशीनगर केसरी, देवरिया। उत्तर प्रदेश का जनपद देवरिया आज भी खौफ के माहौल में जी रहा है। यहां धमकी, गाली-गलौज, दिन दहाड़े मार-पीट घर मे घुश कर कर देना आम बात हो गई है।
वहीं सूत्रों का कहना कि जनपद देवरिया में एक से बढ़कर एक बड़े से बड़े नेता, मंत्री, राज्य मंत्री का क्षेत्र है मगर यह क्षेत्र अब आम जनता का खून पीने पर उतारू हो गया है। यहां लोगों के साथ मार-पीट, धमकी, गाली-गलौज कर जुबान को दबा दिया जाता है। अगर इसके बाद भी कोई आवाज सार्वजनिक रूप से उठा देता है तो दिन दहाड़े घर मे घुश कर पिट दिया जाता, यहीं नहीं योगी सरकार में चलती महिलाओं को गोली से मार दिया जाता है। उन्हें खून से लतपत कर दिया जाता है। इसी प्रकार की एक घटना देवरिया में हुई जहां दवा कराकर लौट रही एक महिला को बाइक सवार ने गोली मार दिया। जिसकी हालत गंभीर है।
मिली जानकारी के अनुसार यूपी के देवरिया जनपद के एकौना थाना के पलिया की रहने वाली दुर्गावती देवी पत्नी गुलाब यादव रविवार की दोपहर उपचार कराने के लिए पचलड़ी चौराहे पर गई थी। लौटते समय धरमपुरवा गांव के समीप बाइक सवार बदमाशों ने सीने में गोली मार दी है। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। हालत गंभीर बताई जा रही है पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है। घटना स्थल का वीडियो सोसाल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ज्ञात हो कि देवरिया जनपद के एकौना थाना क्षेत्र के धरमपुरवा के समीप रविवार की दोपहर दवा कराकर घर लौट रही महिला के सीने में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए महिला को सीएचसी रुद्रपुर पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर देख चिकित्सक ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। एकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पलिया की रहने वाली दुर्गावती देवी (55) वर्षीय पत्नी गुलाब यादव की तबीयत खराब चल रही है। दोपहर को वह अपना उपचार कराने के लिए पचलड़ी चौराहे पर दवा कराने के लिए गई थीं।
दवा कराकर वह धरमपुरवा के समीप पैदल पहुंची थी, इस बीच बाइक पर सवार लगभग चार युवक आए और उन्हें रोक लिया। इसके बाद सीने में गोली मार दी। जिससे वह वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और घायलावस्था से दुर्गावती को सीएचसी पहुचाये । सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए और नाकाबंदी कराकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि थानाध्यक्ष अभिषेक राय ने महिला को गोली लगी है इस बात की पुष्टि की है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना के कारणों को पता चल जाएगा।