देवरिया :: कप्तान साहब बघौचघाट का दरोगा नेता हो गया…

0
IMG-20260404-WA0004

🛑 2027 में लड़ेगा चुनाव, क्षेत्र के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर ले रहा हिस्सा, अतिथि और मुख्य अतिथि का संभाल रहा पद – चर्चा। 🛑 आन ड्यूटी टोपी मे मंच का बढ़ा रहा शोभा…! 🛑 2027 के चुनाव को देखते हुए क्षेत्र के कार्यक्रमों में भाग लेने का बना चर्चा।

राजू प्रसाद श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, देवरिया। जनपद के बघौचघाट में नियुक्त एक दरोगा अपने सरकारी जिम्मेदारियों से भाग रहा है। जनता जब थाने पर पहुंच रही है तब यह दरोगा स्कूल के कार्यक्रमों में कहीं मुख्य अतिथि तो कहीं विशिष्ट अतिथि का पद संभाल रहा है। चर्चा है कि दरोगा सबसे हिल मिल जुल रहा है। जबकि पुलिस विभाग का नियम है की कानून मे कोई मित्र मंडली नही होती। यहां सभी की अपराध की लेखा जोखा देखना होता है। अनियमित रुप से चल रहे विद्यालयों पर जहां जिलाधिकारी की नजर है वही थाने का दरोगा प्रबंधको का पीठ थपथपा रहा है तथा अपने निजी कर्मो से हटकर स्कूल प्रबंधको, सहित क्षेत्र के विभिन्न लोगो का दरबार कर रहा है। जिसकी चर्चा आज तेजी से हो रही है। चर्चा है कि प्रशासन का अपने कार्यो से लगाव नही रख रही है। अपराधियों पर नजर रखने के बजाय समाज के अपराधियों से हिल मिल रही है। वही कुछ कथित पत्रकार इस दरोगा से मिल जुलकर उसके हौसले को बुलंद करने मे जुटे है। चर्चा यह भी है कि 2027 का चुनाव देखते हुए क्षेत्र के कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *