कुशीनगर :: अज्ञात कारणों से आग लगने से एक एकड़ गेहूं का फसल जलकर हुआ खाक
डेस्क कुशीनगर केसरी, मथौली बाजार, कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर, हरैया, मठीया उर्फ अकटहा गांवों के सिवान मे स्थित गेहूं के फसलों मे लगी आग से लगभग तीस एकड़ फसल जल कर खाक हो गये।
बता दें मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर के पुरब सिवान में टिहुल पुत्र वंशराज के गेहूं के खेत में 12 बजकर 30 बजे के लगभग अज्ञात कारणों से आग लग गई जो हवा तेज होने से कारण आग बेकाबू हो गया। जिससे लक्ष्मीपुर, हरैया, मठीया उर्फ अकटहा आदि गांवों के किसानो का लगभग तीस एकड़ गेहूं का फसल जलकर खाक हो गया। क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में लगे गये। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। वहीं सुचना पर कप्तानगंज पुलिस व हाटा, कप्तानगंज तहसील की राजस्व टीम मौके पर पहुंचकर आग से जले गेहूं के फसल की नुकसान के आकलन में लग गई तथा आग पर काबू पाने बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची।
