देवरिया :: अधिकारी वर्ग के हाथों सम्मानित हुए मुरारी मोहन शाही संघ चयनित ग्राम प्रधान

0
IMG-20260325-WA0039

🔴 विकास खंड पथरदेवा से दो ग्राम प्रधान हुए चयनित, स्वरोजगार को मिला बढ़ावा…।

राजू प्रसाद श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, देवरिया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में खादी ग्रामोद्योग प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु जनपद के प्रत्येक विकास खंड से 02 ग्राम प्रधानों को जनपद स्तर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक खादी एवं ग्रामोद्योग इकाइयों की स्थापना को प्रोत्साहित करना रहा।
इस दौरान जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी वीरेन्द्र प्रसाद ने कार्यक्रम के दौरान विभागीय योजनाओं मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, (पीएमईजीपी) पंडित दीनदयाल ग्रामोद्योग रोजगार योजना, माटीकला योजना, कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना तथा माइक्रो कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थापना की विस्तृत जानकारी दिया। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा प्रत्येक चयनित ग्राम प्रधान को 2000 रुपये की नगद धनराशि, अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा देवरिया जनपद के सोलह विकास खण्ड में से प्रत्येक विकास खण्ड से दो ग्राम प्रधान का चयन कर आज जिला पंचायत देवरिया के सभागार में कुल बत्तीस चयनित ग्राम प्रधानों को अंग वस्त्र और दो हजार रुपए की पुरस्कार प्रोत्साहन धनराशि से सम्मानित किया गया है। पथरदेवा विकास खण्ड से ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष (ग्राम प्रधान पकहा) मुरारी मोहन शाही व आनंदनगर के ग्राम प्रधान अम्बरीष मिश्रा को चयन कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा सतत् स्वरोजगार प्रोत्साहन नीति के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार हेतु अधिक से अधिक खादी ग्रामोद्योग की स्थापना कराने और उससे जुड़ी योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार और क्रियान्वयन पर बल दिया गया। वहीं कार्यक्रम के सफल आयोजन और विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड का सभी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुरारी मोहन शाही, अम्बरीश मिश्र, अजीत कुमार सिंह (जिला पंचायत सदस्य), बी.पी. सिंह (सहायक विकास अधिकारी), अजहरूद्दीन अंसारी (वरिष्ठ सहायक), रजनीश मिश्रा, राहुल गुप्ता व दिनेश गौंड़ सहित जनपद के सभी विकास खंडों से आए ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। ग्राम प्रधानों का चयन मुख्य विकास अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी एवं जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वीरेन्द्र प्रसाद की समिति द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed