देवरिया :: मुख्यमंत्री को सम्बोधित जिलाधिकारी को पंचायत सहायकों ने सौंपा ज्ञापन

0
IMG-20260324-WA0042

🔴 पंचायत सहायकों ने मानदेय में वृद्धि एवं नियमितीकरण के संबंध में दिया ज्ञापन।

राजू प्रसाद श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, देवरिया। जनपद के समस्त पंचायत सहायकों ने मंगलवार को एकत्रित होकर जिले पर मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा तथा अपनी मांगें रखी। बता दें सहायकों का प्रस्ताव रहा कि विगत कई वर्षों से ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न शासकीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सभी पंचायत सहायक ई-गवर्नेस, ऑनलाइन पोर्टल संचालन, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, मनरेगा, राशन कार्ड, पेंशन योजनाओं एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों का नियमित रूप से निर्वहन कर रहे हैं। वर्तमान समय में पंचायत सहायकों को दिया जा रहा मानदेय अत्यंत न्यून (6000 प्रति माह) है, जो बढ़ती महंगाई एवं जीवन-यापन की आवश्यकताओं के अनुरूप पर्याप्त नहीं है। अन्य विभागों में समान कार्य करने वाले कर्मचारियों की तुलना में पंचायत सहायकों को बहुत कम पारिश्रमिक दिया जा रहा है, जिससे उनके आर्थिक एवं सामाजिक जीवन पर प्रतिकृत प्रभाव पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि पंचायत सहायकों से नियमित कर्मचारियों की भांति पूर्णकालिक कार्य लिया जा रहा है, परंतु उन्हें न तो स्थायित्व प्रदान किया गया है और न हीं अन्य सुविधाएं(जैसे ईपीएफ, चिकित्सा सुविधा, बीमा आदि) उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिस संबंध मे आज मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया तथा मांग कि गई की पंचायत सहायकों के मानदेय में तत्काल प्रभाव से यथोचित वृद्धि की जाए (कम से कम 23000 प्रति माह) 2. पंचायत सहायकों के कार्य एवं दायित्वों को देखते हुए उनका सेवा नियमितीकरण किया जाए। 3. अन्य कर्मचारियों की भांति आवश्यक सुविधाएं (ईपीएफ, चिकित्सा, बीमा आदि) प्रदान की जाएं। 4. भविष्य में मानदेय वृद्धि हेतु एक स्थायी नीति निर्धारित की जाए। इस दौरान पंचायत सहायक संगठन की जिला इकाई जिलाध्यक्ष अरविन्द कुशवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष रामपुर कारखाना राहुल, ब्लॉक अध्यक्ष गौरी बाजार मोनू व बैतालपुर अतुल कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में पंचायत सहायक मौजूद रहे। ज्ञापन जिलाध्यक्ष अरविन्द कुशवाहा की अध्यक्षता में दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed