देवरिया :: शाही ने सड़क यात्रियों को दी बड़ी सौगात

0
IMG-20260321-WA0063

🛑जनता बस सेवा का किया शुभारंभ ! 🛑 सामान्य किराये मे 20 प्रतिशत की छुट पर जनता उठाएगी लाभ।

राजू प्रसाद श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, देवरिया। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आज 338 विधान सभा पथरदेवा के सड़क यात्रियों के लिए नई सौगात दी है।

बताते चलें योगी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने की खुशी के अवसर पर श्री शाही ने शनिवार को मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता सेवा योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के महुआडीह सामान्य (मूल) किराये दर मे 20 प्रतिशत कम के किराए दर पर रोड वेज बस सेवा का जनता लाभ उठाएगी, जिसका शुभारंभ कृषि मंत्री करते हुए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा बस मे बैठक यात्रा किया। यह बस प्रतिदिन देवरिया से बलटिकरा, पाण्डेय चक एवं महुआडीह होते हुए हाटा तक संचालित होगी। जिससे क्षेत्रीय नागरिकों को सुगम, सस्ती एवं सुविधाजनक यात्रा का लाभ प्राप्त होगा। सरकार की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर जिला महामंत्री – श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, सीपी सिंह, मण्डल अध्यक्ष महुआडीह – विजय कुमार पाण्डेय, भाजपा नेता – डॉ0 विनय राव, उमेश मल्ल, अखिलेश राय, शैलेश्वर पटेल, भाजपा नेता – ओम प्रकाश मौर्या, नगर अध्यक्ष पथरदेवा – क्रांति सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed