मीरजापुर :: सीज किए गए अस्पताल का नगर विधायक के फोटो लगाकर लगाया गया कैम्प

0
Screenshot_20260321_123905_WhatsApp

अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, मीरजापुर। जिले में एक अस्पताल लगातार सुर्खियों में रहा और एक घटना के बाद उस अस्पताल को सीज भी किया गया था, लेकिन वह सीज केवल कागजों में और वायरल खबरों में हीं सीमित रह गया। एक दिन विंध्याचल धाम में उस अस्पताल का कैम्प नगर के विधायक के फोटो के साथ लगाया गया था, तब जनता का ध्यान उधर आकर्षित हुआ और जनता ने सवाल उठाना शुरू कर दिया।
बताते चलें मीरजापुर जिले में पॉपुलर हॉस्पिटल लगातार सुर्खियों में रहा है। इस हास्पिटल को सीज करने की बात सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, लेकिन एक महीने बीतने के बाद उनको ठंडे बस्ते में पॉपुलर हॉस्पिटल का कैंप नगर विधायक की फोटो के साथ विंध्याचल धाम में लगाया गया था और
मीरजापुर की जनता के अन्दर खुसुर-फुसुर शुरू हो गया। वहीं जनता यह भी जानना चाहती है कि पॉपुलर हॉस्पिटल के बारे में लगातार खबरें चल रही थी, क्या सच्चाई थी और उक्त अस्पताल के पिछे
किसका संरक्षण है।
वहीं सूत्रों की माने तो सरकारी अस्पताल से मरीजों को पॉपुलर हॉस्पिटल में भेजा जाता था। वहीं मीरजापुर जिले में सरकारी अस्पताल में वो सारी सुविधाएं हैं जो जनता को चाहिए, तो फिर संरक्षण क्यों किया जा रहा है। यहां सच दिखता है, बिकता नहीं रिश्वत देने वाले दूर रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed