देवरिया :: शीतलता की पहचान हैं दोनो मंत्री

0
IMG-20260315-WA0001

🔴 चंदन की वृक्ष की भाति है इन नेताओं का व्यवहार….।

राजू प्रसाद श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, देवरिया। उत्तर प्रदेश के दो कर्मठशील नेता आज शीतलता की पहचान बनकर समाज के बिच अपना नाम रोशन कर रहे हैं। यह बातें जनता के बिच से उभर कर आ रही है। जिस प्रकार चंदन के वृक्ष पर हजारों जहरीले सर्प लिपटे रहते हैं तथा ठंड का अनुभव करते हुए भी चंदन की वृक्ष में जहर छोड़ते हैं, परन्तु चंदन का वृक्ष अपने परोपकार करने व आश्रय देने से पीछे नहीं हटता, ठीक उसी प्रकार उत्तर प्रदेश के वर्तमान कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही तथा सपा के पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी की भी यहीं सोच और धारणा है।
बता दें समाज के प्रति दोनों बहुमूल्य मंत्रीयों का कोई अशुद्ध विचारधारा आज तक देखने व सुनने को नही मिली। जनता के जनप्रतिनिधि यह दोनों मंत्रीगणों को अगर समाज का कोई पादणी, पागल, दीवालिया इन्हें कुछ कहता है तो बड़े हीं सहनशीलता के साथ दोनो मंत्री सुनकर एवं चुप होकर बैठ जाते हैं। उस व्यक्ति को सजा देना तो दूर की बात है उसके अहित के संदर्भ में भी नहीं सोचते हैं। सभी जानते हैं कि समाज मे जब किसी व्यक्ति का मकसद व स्वार्थ पुरा नहीं होता है तो वे तरह तरह का आरोप व गाली देने का कार्य करते है। परन्तु इन सभी विचारों को जानने के बाद भी उत्तर प्रदेश के ए दोनो नेता वरिष्ठ मंत्री किसी का नुक्सान न करते हुए समाज के ऐसे लोगों के साथ भी सेवा की भावना से समर्पित रहते है। देखा गया है कई बार कुछ लोग कड़ा व्यवहार करते सुने जाते हैं। परन्तु ये जनप्रतिनिधि हमेशा मधुर भाषा व शुभचिंतक के भाति हीं पेश आते है। जिसको लेकर आज समाज के बिच इन दोनों मंत्रियों की अत्यधिक प्रसंसा हो रही है, जो कि आने वाले भविष्य में अनेकों नेताओं के लिए सबक व मार्गदर्शन का रूप लेने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *