देवरिया :: जमीनी विवाद मे चलीं गई एक बुजुर्ग महिला की जान

0
IMG-20260313-WA0007

🔴 शिकायती पत्र मिला है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्यवाही – एसओ

डेस्क कुशीनगर केसरी, बघौचघाट – देवरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा हरी महुआवा में शुक्रवार को एक महिला की अचानक मौत हो गई।
वहीं बताया जा रहा है कि कलावती देवी पत्नी कैलाश चौहान उम्र 65 वर्षीय की मौत जमीनी विवाद मे चली गई। परिवार का आरोप है की जमीनी विवाद ग्राम – हरी महुआवा के हीं निवासी बलिंदर चौहान पुत्र गोपाल चौहान से शुरु हुआ। मृतक के परिजनों ने बताया की बुढ़ी माँ घर पर अकेली थी तभी पड़ोसी बलिंदर चौहान के द्वारा नेव की खुदाई की जा रही थी। इस दौरान कलावती देवी के द्वारा रोक टोक की गई, तभी धक्का मुक्की शुरु हुयी, इसी दौरान मौके पर वृद्ध महिला कलावती देवी की जान चली गई। आनन-फानन मे परिवार के लोग ग्रामसभा सखिनी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए। डाक्टर की टीम ने मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार के लोगों ने 112 नंबर पर सूचना दिया। इसके बाद बघौचघाट पुलिस को सूचना हुई। पुलिस की टीम अस्पताल पर पहुंची तथा पंचनामा बनाने का कार्य शुरु किया। थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने बताया की मौत की वजह साफ नहीं हो पा रही है, इस संबंध मे तहरीर पड़ चुकी है पोस्टमार्ट्म रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *