देवरिया :: जनता कम, नेता और कार्यकर्त्ता मना रहे होली
डेस्क कुशीनगर केसरी, देवरिया। उत्तर प्रदेश का जनपद देवरिया इन दिनों होली के रंग मे रंगीन है। जहा जनता कम कार्यकर्त्ता होली खेलते नजर आ रहे है। विश्व की बड़ी पार्टी के नेता , जनप्रतिनिधि , अपने सीमा क्षेत्र के कार्यकर्ताओ के साथ होली मिलन समारोह के बिच जमकर फूलो की बरसात कर रहे है। इन जनप्रतिनियों के कार्यक्रम से जनता कोसो दूर देखी जाए रही है। इस बार का होली मिलन नेता और कार्यकर्ताओं तक ही सिमटती नजर आ रही है। वहीं चर्चा है कि वर्तमान सरकार के जनप्रतिनिधि , कर्मठ नेता, जुझारू प्रत्याशी अपने मित्र मंडलीय मे ही अधिकतम मस्त है। अब तक यह नेता जन शहर गांव घूमते नजर नही आए। लोगो से गले मिलते नजर नही आए।
