कुशीनगर :: सनातनी पर्व सौहार्द और सामाजिक समरसता के प्रतीक है होली – विजय कुमार दुबे
🔴 फूलों की होली व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच भव्य होली मिलन समारोह हुआ संपन्न।
सतेन्द्र पाण्डेय, कुशीनगर केसरी, कुशीनगर। मोतीचक विकासखंड के ग्रामसभा भलुही सतपोखरिया टोला स्थित शिव मंदिर प्रांगण में नि. हियुवा जिलाध्यक्ष,पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सिंह मुन्ना के नेतृत्व में रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में हाटा विधायक मोहन वर्मा उपस्थित रहे। मशहूर यूट्यूबर डांसर व कामेडियन सुनील यादव, लोकगायक बलराम संगम की टीम के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। वहीं कार्यक्रम के शुभारंभ में ब्रज के लोकगीतों का प्रस्तुतीकरण कलाकारों ने बड़े हीं सुंदर ढंग से किया। गीत इतने रसमय थे कि उपस्थित दर्शक झूमने के लिए मजबूर हो गए। आज बिरज में होरी रे रसिया होलिया में उड़े रे गुलाल कहियो रे मंगेतर से.. जैसे लोक गीतों पर कलाकारों व लोगों ने फूलों की होली खेली। वहीं शिव तांडव नृत्य एवं मां कालिका की झांकी ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया।इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे पर जैविक रंगों और फूल बरसाकर होली का आनंद लिया।
इस दौरान मुख्य अतिथि विजय कुमार दुबे ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि होली सहित सभी सनातनी पर्व सौहार्द का प्रतीक है। वहीं भारतीय लोक परम्परा व संस्कृति विश्व में सबसे श्रेष्ठ है। इसी के बल पर हमारा अस्तित्व कायम है, ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता कायम रहती है।
इस मौके पर विधायक मोहन वर्मा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि होली का त्योहार भारतीय संस्कृति में सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। इस त्यौहार के माध्यम से दुश्मनी को दोस्ती में बदलने का कार्य किया जाता है। इस दौरान कार्यक्रम को दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह, ब्लाक प्रमुख सुकरौली रंजना पासवान,चेयरमैन मथौली नवरंग सिंह, चेयरमैन सुकरौली राजनेति कश्यप, हिंदू नेता अजय गोविंद राव शिशु, हिंदूवादी नेता रामबचन सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
वहीं कार्यक्रम के आरंभ में मशहूर डांसर व कामेडियन सुनील यादव ने अपने नृत्य व कामेडी के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया वहीं प्रसिद्ध कलाकार व लोकगायक बलराम संगम द्वारा फाग गीत, लोक गीत, जोगीरा आदि प्रस्तुतियों पर दर्शक झूम उठे। साथ ही राधा कृष्ण की झांकी व रासलीला शिव तांडव नृत्य आदि के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत मंडल अध्यक्ष मोतीचक चंद्रपाल कन्नौजिया द्वारा अंगवस्त्र तथा माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मोतीचक चंद्रपाल कन्नौजिया तथा मंच का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सिंह मुन्ना ने किया। वहीं कार्यक्रम के अंत में संजय सिंह मुन्ना ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख रंजना पासवान, विहिप के नेता रामबचन सिंह,रामक्यास सिंह, बाबुनंदन सिंह, मथौली चेयरमैन नवरंग सिंह, सुकरौली चेयरमैन राजनेती कश्यप, महिला मोर्चा की महामंत्री संगीता पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा सुमन उपाध्याय, मंडल महामंत्री अरुण पाण्डेय, दिलीप पाण्डेय, चेयरमैन प्रतिनिधि मथौली मनीष सिंह, प्रदीप सिंह, सतेन्द्र सिंह, पंकज पाण्डेय, बलराम गिरि, रामक्यास सिंह, भजुराम यादव, मनीष सिंह, ज्ञानचंद कुंवर, आकाश जायसवाल, विजय सैनी, राजकुमार गुप्ता, उपेन्द्र सिंह, दिलीप मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह, दुर्गेश दुबे, दिग्विजय मिश्रा, शैलेंद्र साहनी, मनोज गोड़ व गौतम सिंह सहित तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
