देवरिया :: दीन दयाल इंटर कॉलेज में मनाया गया लक्ष्य 2025 व वार्षिकोत्सव

0
IMG-20260228-WA0034

राजू श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, देवरिया। शहर के न्यू कॉलोनी स्थित दीन दयाल इंटर कॉलेज में लक्ष्य 2025 व वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। अतिथिगण के रूप में इंद्र कुमार दीक्षित, सुभाष चंद्र उपाध्याय, नगीन चंद्र वर्मा, विनोद मिश्रा व विपिन कुमार शर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य कनक कांत मिश्र ने माल्यार्पण कर स्वागत किया व अंग वस्त्र भेंट किया। मौके पर साइंस एग्जीबिशन का भी कार्यक्रम विद्यालय के बच्चों ने प्रस्तुत किया, जिसमें विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट व टास्क पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखलाई। विद्यालय के कक्षा 12 के बच्चों का भी विदाई समारोह मनाया गया। जिनका लक्ष्य बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत सफलता प्राप्त करना था। इसीलिए कार्यक्रम में लक्ष्य 2025 का भी झलक दिखा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नैना शर्मा, पाखी शर्मा, अविनाश कुमार, वैभव शुक्ला, देवांश दुबे, रजनीश भारती आदि बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन किसलय कुमार मिश्र ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed