सहजनवा/गोरखपुर :: एसडीएम और तहसीलदार ने तहसील का किया निरीक्षण दिए निर्देश
आलोक मिश्रा, कुशीनगर केसरी, सहजनवा/गोरखपुर। शनिवार को उपजिलाधिकारी सहजनवा केशरी नंदन तिवारी तथा तहसीलदार सहजनवा राकेश कन्नौजिया ने सहजनवा तहसील का निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान भवन के रंगरोगन आदि कार्यों को देखकर संतुष्ट दिखाई दिए। इसके अलावा तहसीलदार,एसडीएम कोर्ट,में जाकर साफ सफाई के साथ फ़ाइलों को सुरक्षित रखने का निर्देश दिए। नाजिर कक्ष में जाकर मत्स्य पालन के बकाया किस्तों के बारे में जानकारी लेते हुए पट्टा धारकों से तत्काल किस्त जमा कराने का निर्देश दिए। इसके अलावा खतौनी कक्ष में जाकर वहां की व्यवस्था को देखे जिससे संतुष्ट दिखाई दिए। तहसील परिसर में साफ सफाई का जायजा लेते हुए संतुष्ट दिखाई दिए। तहसील के अंदर तथा पार्क में लगे आरो प्लांट को व्यस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली।
