सहजनवा/गोरखपुर :: नवल्स नेशनल एकेडमी में लगाया गया विज्ञान प्रदर्शनी

0
IMG-20260228-WA0026

आलोक मिश्रा, कुशीनगर केसरी, सहजनवा, गोरखपुर। नवल्स नेशनल एकेडमी, सहजनवा में 28 फरवरी विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों और परियोजनाओं का प्रदर्शन किया गया, जिन्हें अभिभावकों एवं अतिथियों ने बड़ी रुचि से देखा। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. एस.एन. त्रिपाठी रहे।

इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विज्ञान सत्य के अनुसंधान का सशक्त माध्यम है। विज्ञान हमें तर्क, प्रयोग और निरीक्षण के आधार पर सत्य तक पहुँचने की प्रेरणा देता है। उन्होंने यह भी कहा कि विज्ञान की सभी शाखाएँ जब एक-दूसरे से जुड़कर कार्य करती हैं, तब उनका प्रभाव और भी अधिक फलदायी हो जाता है।
इसी क्रम में उन्होंने समाज के संदर्भ में भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार विज्ञान की विभिन्न शाखाएँ समन्वय से प्रगति करती हैं, उसी प्रकार समाज के विभिन्न वर्गों और रूपों के बीच भेदभाव को समाप्त कर एक स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध समाज के निर्माण की आवश्यकता है। एकता, सहयोग और आपसी सद्भाव ही प्रगति का आधार हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया। प्रदर्शनी में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया गया। यह विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed