प्रतापगढ़ :: सेंधमारी कर लाखों के जेवरात व कीमती सामान उड़ा ले गये चोर
अमरजीत शर्मा, कुशीनगर केसरी, प्रतापगढ़। सेंधमारी कर चोरों द्वारा घर से लाखों के जेवरात व अन्य कीमती सामान उड़ा ले जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पीड़िता ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी है।
बताते चलें लालगंज कोतवाली के कुटिया वीरभद्रपुर निवासी रतीपाल यादव हरियाणा में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी संगीता गांव में बच्चों के साथ रहती है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीते रविवार की रात वह बच्चों के साथ सो रही थी। इसी बीच घर के पीछे की पक्की दीवार काटकर अज्ञात चोर अंदर घुस आये। कमरे में रखा करीब देा लाख रूपये से अधिक के जेवरात व अन्य कीमती सामान उड़ा ले गये। सुबह सोकर उठने पर घर में बिखरा पड़ा सामान देख पीड़िता आवाक रह गयी। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है, शीघ्र हीं चोरी की घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
