देवरिया :: 2027 तक मुर्गी के चूजे हो जाएंगे जवान – नेता रबुद्दिन
🛑 दलित बच्चो को अशिक्षित बना रही है भाजपा की सरकार। 🛑 रोजी रोजगार 338 विधान सभा मे नही दिख रहा – रबुद्दिन।
डेस्क कुशीनगर केसरी, देवरिया। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ सपा नेता 338 विधान सभा के भावी प्रत्याशी नेता रबुद्दिन ने आज भाजपा सरकार के कृत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा की भाजपा की सरकार बिना लाभ सोचे कोई फैसला नही करती है। 338 विधान सभा के एक वरिष्ठ नेता के द्वारा बीते दिन किये गये मुर्गी के चूजो के वितरण को लेकर नेता रबुद्दिन ने कहा की अब भाजपा की सरकार कलम और कागज़ को नजर अंदाज कर रही है। जिस बस्ती मे जिस क्षेत्र मे दलितों व कमजोर परिवार के बच्चो के हित मे शिक्षा और अनुशासन की जरूरत है वही कमजोर परिवार मे मुर्गी के चूजे को थमा कर उन्हे शिक्षा से दूर कर रही है। सपा नेता ने कहा की भाजपा चाहती है की हम जनता को अशिक्षित बना कर रखे तथा उन्हे स्वार्थ दिखाकर वोट को हसील करे। उन्हे राशन और मुर्गी के चूजे हाथ मे थमाती रहे।
वहीं समाचार पत्र के प्रतिनिधि ने जब उनसे सवाल किया की वर्तमान सरकार का अभिप्राय निम्न लोगो को रोजी रोजगार से जोड़ना है तो इस बात पर सपा नेता ने जबाब दिया की 2027 का चुनाव नजदीक है मुर्गी के चूजे तब तक जवान हो जाएंगे सरकार के वरिष्ठ नेताजन उसे खरीदी करेंगे और जनता के बिच खिला पिलाकर वोट लेंगे बस यही भाजपा सरकार की नियत है। स्कूल , शिक्षा, अस्पताल, फैक्टरिया , नई नई कम्पनियो को बैठाना विधानसभा 338 मे इस सरकार के मान का नही है। किसान के लिए खाद बिज सस्ते दाम पर उपलब्ध कराना सरकार नहीं चाहती है। यह सरकार केवल खाद बीज की बोरी कम करेंगी और कहेगी की किसानों के हित मे खाद का मूल्य कम कर दिया गया है। उन्होंने कहा की जनता जाग उठी है इसका करारा जबाब 2027 मे देखने को मिलेगी।
