देवरिया :: भाजपा की सरकार मे नियम और निर्देश का अब नहीं रह गया बड़ा महत्व

0
IMG-20260214-WA0015

🛑 बिजलीं कटौती ने किसानो के मंसूबे पर फेरा पानी, मोटर बंद , उपभोक्ता भी परेशान

डेस्क कुशीनगर केसरी, देवरिया। विश्व की कही जाने वाली बड़ी पार्टी बीजेपी के नियम और निर्देश का पालन होना अब खोखला साबित हो रहा है। जिस प्रकार मौसम बदलते है ठीक उसी प्रकार सरकार के निर्देश भी बदलते नजर आ रहे है। हालांकि सरकार के द्वारा जो नियम लागू होती है वह कागज मे क़ायम रहती है। परिवर्तन सिर्फ धरातल पर मनचाहे दिखता है।

बता दें इतिहास गवाह है की सरकार के द्वारा शहर से लेकर गांव तक की सडक रोशनी से जगमगाने का वादा किया गया था 24 घंटे मे 18 घंटे विधुत देने का वादा किया गया है। परन्तु धरातल पर यह वादा नकाम साबित हो रही है। विधान सभा 338 पथरदेवा मे बिजली कटौती चरम पर चल रही है। दिन मे बिजलीं की कटौती ने लोगो के दफ्तर के कार्य को धीमा कर दिया है। दुकानदार से लेकर किसान तक पीड़ित सुने जा रहे है। गेहूं की फ़सल मे बिजलीं के कारण मोटर पम्प बंद पड़ी है पानी की कमी से फ़सलो की सिचाई समय से नही हो पा रही है। डीजल की महंगाही ने किसानो को रोने पर मजबूर कर दिया है। परन्तु बिजलीं विभाग अभी नींद से नही जग पायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed