मिरजापुर (विंध्याचल)/लखनऊ :: सरकारी कुर्सी बनी अपराध की ढ़ाल

0
IMG-20260115-WA0058

🔴 रिश्वत, दुष्कर्म और धमकी, पीड़िता बनाम सरकारी ताकत का घिनौना खेल।
🔴 होटल, गेस्ट हाउस और शहर-दर-शहर महिला का एक अधिकारी ने किया यौन शोषण।
🔴 कुर्सी की ताकत, वर्दी की रौब और हवस की लत अफसर पर महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म, रिश्वत और धमकी का लगा सनसनीखेज आरोप।

डेस्क कुशीनगर केसरी, मिरजापुर (विंध्याचल)/लखनऊ। एक महिला की जिंदगी को सरकारी कुर्सी, वर्दी का रौब और पैसों की ताकत की गठजोड़ ने नर्क से भी बदतर बना दिया। सीजीएसटी व कस्टम विभाग में सुप्रिटेंडेंट के पद पर तैनात प्रमोद कुमार तिवारी पर एक महिला केबल ऑपरेटर ने रिश्वत व झासा देकर दुष्कर्म, बंधक बनाकर लगातार यौन शोषण, जबरन गर्भपात, जान से मारने की धमकी और झूठे मुकदमों में फंसाने जैसे अत्यंत गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी आपबीती बताई। यह मामला सिर्फ महिला की पीड़ा नहीं, बल्कि उस सिस्टम की नाकामी का आईना है, जहां कुर्सी अपराध की ढाल बनकर पीड़िता की आवाज दबाने मे सफल रहा है।
आपको बता दें पीड़िता से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2022 में मीरजापुर(विंध्याचल) में सीजीएसटी सुप्रिटेंडेंट रहे प्रमोद कुमार तिवारी ने महिला केबल ऑपरेटर के महज 19 हजार रुपये के जीएसटी बकाये को आधार बनाकर एक लाख रुपये से अधिक का नोटिस भेज दिया। महिला ने जब व्यक्तिगत रूप से मिलकर स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश किया, तो यहीं से दबाव और शोषण की कहानी शुरू हुई।
🔴 फोन नंबर लिया, रिश्वत मांगी और होटल बुलाया…….. आरोप है कि बातचीत के दौरान आरोपी प्रमोद कुमार तिवारी ने महिला का मोबाइल नंबर लिया और निजी बातचीत शुरू कर दी। कुछ हीं समय में एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग किया। बदले में रसीद देने और टैक्स कम कराने का झांसा देकर महिला को होटल व गेस्ट हाउस बुलाया।
🔴 सत्ता का खुली रौब, बंद कमरे में जबरन किया मुंह काला…… पीड़िता का आरोप है कि गेस्ट हाउस पहुंचते हीं आरोपी ने कमरा अंदर से बंद कर दिया और कहा मैं तुम्हारी मदद कर रहा हूं, मुझे खुश नहीं करोगी क्या ? महिला के विरोध के बावजूद आरोपी प्रमोद ने उसके साथ जबरन मुंह काला किया। इसके बाद उसे धमकाते हुए कहा कि थाने-चौकी जाने की गलती मत करना, मैं आयुक्त स्तर का अधिकारी हूं, तुम्हारी कोई नहीं सुनेगा। पीड़िता का दावा है कि इसके बाद वह डर और धमकी के साये में जीने को मजबूर हो गई। आरोपी अफसर उसे कभी वाराणसी कभी गोरखपुर और कभी प्रयागराज सहित कई शहरों में बुलाता रहा और इमोशनल ब्लैकमेलिंग व धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर महिला के परिवार को खत्म करने की धमकी देता रहा।
🔴 गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात……. आरोप है कि लगातार शोषण के दौरान महिला गर्भवती हो गई, जिसके बाद आरोपी सुप्रिटेंडेंट सीजीएसटी प्रमोद कुमार तिवारी ने जबरन गर्भपात करा दिया। महिला द्वारा बार-बार एक लाख रुपए रिश्वत की रसीद मांगने पर आरोपी टाल-मटोल करता रहा और कभी नौकरी दिलाने तो कभी मदद करने के नए झूठे वादे करता रहा।
🔴 एंटी करप्शन ने रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा…… 6 दिसंबर 2023 को गोरखपुर-सिद्धार्थनगर ककरहवा बॉर्डर पर पोस्टिंग के दौरान एंटी करप्शन ने कस्टम सुप्रिटेंडेंट प्रमोद कुमार तिवारी को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी पीड़िता के लगाए गए आरोपों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। कस्टम सुप्रिटेंडेंट प्रमोद तिवारी तकरीबन 6 महीने जेल में रहा। पीड़िता का कहना है कि वह जेल में भी आरोपी से रसीद की मांग को लेकर मिलने गई थी, जहां आरोपी ने बाहर निकलते हीं मिलने का भरोसा दिया, लेकिन 23 मई 2023 को जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी ने महिला का नंबर ब्लॉक कर दिया और संपर्क पूरी तरह तोड़ लिया।
🔴 आरोपी की पत्नी पर पीड़िता को फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप……. पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उसने शिकायत वापस लेने से इनकार किया, तो पहले उसे रुपयों का लालच दिया गया। मना करने पर आरोपी की पत्नी विभा तिवारी ने धमकी देते हुए कहा मेरे पास सौ करोड़ रुपये हैं, कोर्ट को जेब में रखती हूं। पीड़िता का दावा है कि इसके बाद उसे रुपयों के बल पर फर्जी मुकदमे में फंसा दिया गया और लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।
🔴 जांच में आरोप सत्य, मुकदमा दर्ज….. पीड़िता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने जांच किया, जिसमें घटना प्रथम दृष्टया सत्य पाए जाने का दावा किया गया। इसके बाद आरोपी प्रमोद कुमार तिवारी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता ने अपनी आपबीती अखबारों और समाचार चैनलों को भी बताई है।
🔴 14 साल निलंबन, फिर नौकरी में वापसी, रौब बरकरार…….. बताया जाता है आरोपी प्रमोद कुमार तिवारी तकरीबन 14 वर्षों तक निलंबित रहा और वर्ष 2019 में दोबारा सेवा में लौटा। पीड़िता के आरोपों के अनुसार सेवा में वापसी के बाद भी उसके व्यवहार और कार्यशैली में कानून के प्रति कोई संवेदनशीलता नहीं दिखी।
🔴 सिस्टम को कटघरे में खड़ा करने वाला सवाल…… क्या सरकारी कुर्सी व जिम्मेदार पदों पर आसीन अधिकारी को अपराध करने का लाइसेंस मिला है ? क्या मजबूरी का फायदा उठाकर, झासे में लेकर किसी महिला के साथ मुंह काला करने वाले अफसर के रहते हुए समाज में महिलाएं सुरक्षित हैं ? क्या पैसों व पद के आगे एक पीड़िता की सच्चाई दबा दी जाएगी ? ऐसे तमाम सवाल है जिसका जबाब हर कोई सुनने के लिए आतुर है, क्योंकि यह मामला सिर्फ एक महिला के सम्मान का नहीं, बल्कि उस न्याय व्यवस्था की परीक्षा है, जो अक्सर वर्दी और कुर्सी के सामने सूरदास बन जाती है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि कानून आरोपी प्रमोद तिवारी के रौब और धनबल के आगे झुकती है या पीड़िता को इंसाफ दिलाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed